फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Smugling of Charas in Pati Block

60 घंटे बाद पाटी से फिर बरामद हुई चरस की भारी खेप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Smugling of Charas in Pati Block
पाटी (चंपावत)। क्षेत्र में रविवार शाम दो लोगों से 2.56 किलो चरस दबोची गई थी। इसके 60 घंटे में ही पुलिस ने उसी इलाके से चरस का बड़ा जखीरा बरामद किया है।
विज्ञापन

पाटी पुलिस ने नैनीताल क्षेत्र के दो लोगों के पास से गर्सलेख से 9.20 किलो चरस पकड़ी। पकड़े गए दोनों आरोपी पिता-पुत्र हैं। आरोपियों के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि बुधवार सुबह चेकिंग के दौरान पाटी से करीब चार किमी दूर गर्सलेख तिराहे पर दो लोग संदिग्ध हालत में मिले। कंधे में बैग लटकाए ये दोनों लोग हल्द्वानी जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। संदेह होने पर थानाध्यक्ष हरीश प्रसाद ने दोनों की तलाशी ली, तो चरस पकड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश सिंह (53) पुत्र दान सिंह साल निवासी सुनकोट थाना मुक्तेश्वर के पास से 5.10 किलो और रमेश सिंह के पुत्र ललित सिंह (23) से 4.10 किलो चरस बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 8/20 एनडीपीएस एक्ट में उनका चालान किया गया है। बताया गया कि यह चरस पिता-पुत्र ने अपने खेत में उगी भांग से निकाली है। चरस को हल्द्वानी से बेचा जाना था।
29 दिन में 17 किलो चरस और 30 ग्राम स्मैक बरामद
पाटी (चंपावत)। ऑपरेशन क्रेकडाउन के तहत चंपावत जिले की पुलिस ने सिर्फ सितंबर में चरस तस्करी के 18 मामले पकड़े हैं। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 17.340 किलोग्राम चरस और 30.770 ग्राम स्मैक बरामद की जा चुकी है।
स्मैक तस्करी और नशाखोरी रोकने के लिए ज्ञापन सौंपा
टनकपुर (चंपावत)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मदन कुमार ने कोतवाल को ज्ञापन सौंप कर क्षेत्र में बढ़ रही स्मैक तस्करी पर सख्ती से अंकुश लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्मैक के नशे से क्षेत्र के युवा अपराध की ओर बढ़ रहे हैं।
बोरागोठ और टैक्सी स्टैंड में स्मैकियों की हरकतों से आम लोगों का राह चलना मुश्किल हो गया है। उनकी हरकतों से मां-बहनों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है। वहीं कई टैक्सी चालक स्मैक के नशे में गाड़ी चलाकर यात्रियों की जिंदगी को जोखिम में डाल रहे हैं। इससे हमेशा हादसा होने का खतरा बना है।
45 महीने में 99 किलो चरस बरामद
पाटी (चंपावत)। पाटी क्षेत्र चरस तस्करी का सचमुच बड़ा गढ़ बन गया है। चार साल से भी कम समय में यहां 99 किलो से अधिक चरस जब्त हुई है। यानी हर साल 25 किलो चरस यहां से पकड़ी जा रही है, जबकि माना जा रहा है कि इस क्षेत्र में करीब 250 किलो चरस का धंधा हर साल होता है।
चरस के तेजी से पनप रहे इस नए ठिकाने से पुलिस के माथे में भी चिंता की लकीरें हैं। इसके लिए वह आम लोगों से भी सहयोग लेने की रणनीति पर काम कर रही है।
पुलिस इस पर अंकुश लगाने के लिए अपने खुफिया तंत्र को विशेष रूप से सक्रिय कर रही है। एसपी देवेंद्र पींचा का कहना है कि पुलिस, खुफिया तंत्र के अलावा पंचायत प्रतिनिधि और आम नागरिकों से चरस तस्करी रोकने में सहयोग का प्रयास कर रही है।

बुधवार को पकड़े गए दो चरस तस्करी के आरोपियों ने बताया कि भांग से चरस निकालने में करीब डेढ़ महीने का समय लगा। इसके लिए 50 हजार रुपये खर्च कर मजदूर लगाए गए।
पाटी पुलिस ने सन 2018 से पकड़ी चरस
2018 : 34 किलो 14 ग्राम
2019 : 11 किलो 492 ग्राम
2020 : 32 किलो 32 ग्राम
2021 (अब तक) : 21 किलो 160 ग्राम
कुल योग : 99 किलो 112 ग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed