फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Smugglers tried to dry 15 cedar trees

Champawat News: तस्करों ने देवदार के 15 पेड़ों को किया सुखाने का प्रयास

Fri, 05 Apr 2024 10:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 05 Apr 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Smugglers tried to dry 15 cedar trees
लोहाघाट के आदर्शकालोनी में बोट हाउस के पास इस तरह देवदार वृक्ष के तने छिलकर सुखाने का किया जा र
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में वन तस्कर बेखौफ हो गए हैं। ताजा वारदात में आदर्श कॉलोनी में वन तस्करों ने देवदार के 15 पेड़ों के तने को छीलकर उन्हें सुखाने का प्रयास किया है। लोगों की शिकायत पर पहुंचे राजस्व और वन कर्मियों ने मामले की जांच की। इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

राजस्व उपनिरीक्षक राकेश पंगरिया ने बताया कि लोहाघाट की आदर्श कॉलोनी के बोट हाउस के पास देवदार के 15 हरे पेड़ों को सुखाने के लिए उनके तने छीले जाने की शिकायत मिली थी। इस पर उन्होंने और वन दरोगा नंदा बल्लभ भट्ट ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। रेंजर दीप जोशी ने बताया कि देवदार के 15 पेड़ों के तनों को गोल कर छीला गया है।
विज्ञापन

एसडीएम रिंकू बिष्ट के निर्देश पर वन विभाग ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। लगातार दुर्लभ प्रजाति के देवदार के पेड़ों को नुकसान पहुंचाने पर पर्यावरण प्रेमियों ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दो माह बाद भी आठ पेड़ों पर आरी चलाने वालों का पता नहीं लगा
लोहाघाट। नगर के आदर्श कॉलोनी में 27 जनवरी को वन तस्करों ने देवदार के आठ सूखे और हरे पेड़ों पर आरी चला दी थी। राजस्व विभाग की तहरीर पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है लेकिन पुलिस अब तक मुख्य आरोपियों तक पहुंचने में नाकाम साबित हुई है। पुलिस कार्रवाई में हो रही देरी पर पर्यावरण प्रेमियों और लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed