{"_id":"65749baa33a097864c0ee59f","slug":"smugglers-cut-down-a-cedar-tree-champawat-news-c-229-1-shld1009-3894-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सुंई के आरक्षित वन क्षेत्र में तस्करों ने देवदार का पेड़ काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सुंई के आरक्षित वन क्षेत्र में तस्करों ने देवदार का पेड़ काट डाला
Sat, 09 Dec 2023 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 09 Dec 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के सुंई के आरक्षित वन क्षेत्र में तस्करों ने काटा देवदार वृक्ष। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट के सुंई गांव के आरक्षित वन क्षेत्र में देवदार के एक पेड़ के अवैध कटान का मामला उजागर हुआ है। शुक्रवार रात को तस्करों ने देवदार के एक बड़े पेड़ को काट डाला। भनक लगने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पेड़ के कटे चार गिल्टे बरामद किए हैं। पेड़ काटने वालों का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। वन विभाग का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
शुक्रवार रात को सुंई क्षेत्र के गलचौड़ा बाबा मंदिर के पास साढ़े तीन फीट गोलाई के हरे देवदार पेड़ पर आरी चली है। कुछ गिल्टे तस्कर लेकर भागने में सफल भी रहे। सूचना मिलने के बाद शनिवार को वन क्षेत्राधिकारी दीप जोशी के नेतृत्व में पहुंंची वन विभाग की टीम ने आठ फीट लंबे चार गिल्टे बरामद किए हैं।
बता दें कि आरक्षित वन क्षेत्र में एक माह में देवदार के तीन हरे पेड़ों को काट डाला गया है। वन क्षेत्राधिकारी दीप जोशी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सुराग न लगने पर आंदोलन करेंगे ग्रामीण
लोहाघाट (चंपावत)। सुंई क्षेत्र से अवैध कटान को लेकर ग्रामीणाें में गुस्सा है। उनका कहना है कि युवक और महिला मंगल दलों को पेड़ों की लॉपिंग भी नहीं करने दी जाती है जबकि दूसरी ओर तस्कर धड़ल्ले से पेड़ों पर आरी चला रहे हैं। ग्रामीणों ने अवैध कटान पर नियंत्रण करने के साथ ही पेड़ काटने वालों का सुराग नहीं लगने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है। साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए के आतंक को देखते हुए वन विभाग सुंई क्षेत्र में गश्त के दावे कर रहा है लेकिन उसी क्षेत्र के पास से पेड़ कटना हैरत पैदा करता है। संवाद