फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Smart Polytechnic will be built in Tanakpur with Rs 16 crores

Champawat News: टनकपुर में 16 करोड़ से बनेगा स्मार्ट पाॅलीटेक्निक

Wed, 03 Jan 2024 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 03 Jan 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Smart Polytechnic will be built in Tanakpur with Rs 16 crores
टनकपुर राजकीय पॉलीटे​क्निक का​ निर्माणाधीन भवन। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। जिले के मैदानी क्षेत्र के राजकीय पाॅलीटेक्निक में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। नए भवन के निर्माण के साथ अन्य जरूरी आधारभूत सुविधाओं को जुटाया जा रहा है। भवन को इस साल मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तराखंड बनने के बाद चंपावत जिले का पहला राजकीय पाॅलीटेक्निक 2014 में टनकपुर में खोला गया। 2018 में पाॅलीटेक्निक अपने भवन में संचालित हो गया। जगह और सुविधाओं की कमी से न ट्रेड बढ़ सके और न छात्र। इस समय यहां संचालित दो (कंप्यूटर विज्ञान और सिविल इंजीनियरिंग) ट्रेड में 62 छात्र-छात्राएं हैं।
विज्ञापन

पाॅलीटेक्निक में भवन के विस्तारीकरण के साथ आधारभूत सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। 16 करोड़ रुपये से कक्ष, कॉमन रूम, प्रयोगशाला, कार्यशाला, कार्यालय, प्लेसमेंट कार्यालय, परीक्षा सेल आदि का निर्माण कराया जा रहा है। कार्यदायी एजेंसी सीएनडीएस के अधिशासी अभियंता अशोक स्वरूप का कहना है कि टनकपुर के पाॅलीटेक्निक भवन को पूरा कर मार्च तक हस्तांतरित करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
पाॅलीटेक्निक में भवन विस्तारीकरण और आधारभूत सुविधाओं के बढ़ने से नए ट्रेड और पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर होगी। स्थानीय जरूरत और युवाओं के रोजगार के दृष्टिगत नए ट्रेड खोलने के लिए पत्र भेजा जाएगा। - केके श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य, राजकीय पॉलीटेक्निक, टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed