फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Smart meter installation work is slow, with only 50% installed so far.

Champawat News: स्मार्ट मीटर लगाने का काम सुस्त, अब तक 50 फीसदी लगे

Sun, 07 Dec 2025 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 07 Dec 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Smart meter installation work is slow, with only 50% installed so far.
चंपावत। जिले में ऊर्जा निगम की ओर से नए स्मार्ट मीटरों को लगाने का काम धीमी रफ्तार से किया जा रहा है। बिजली चोरी पर लगाम लगाने के लिए विभाग की ओर से 14,800 स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं लेकिन इसके सापेक्ष अब तक 7,600 स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में बिजली चोरी की रोकथाम और बिजली मीटरों में आने वाली दिक्कतों के समाधान के लिए स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। ऊर्जा निगम के एसडीओ संजय भंडारी ने बताया कि विभाग की ओर से जिले के टनकपुर, चंपावत, लोहाघाट समेत कई स्थानों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। कुछ स्थानों पर स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। कुछ उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर लगने के बाद कई रीडिंग संबंधी शिकायतें मिली थीं। इसके बाद लोगों ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर आपत्ति जताई थी।
विज्ञापन

शिकायत के बाद विभाग की ओर से सभी के बिजली बिलों को सुधारा गया और जगह-जगह शिविर लगाकर लोगों की बिजली बिल और स्मार्ट मीटर संबंधी समस्याओं का समाधान कर मीटर लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। एसडीओ ने बताया कि स्मार्ट मीटर से न केवल बिजली चोरी पर लगाम लग सकेगा। बल्कि इससे मीटर रीडिंग भी एकदम सटीक आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed