{"_id":"57126f914f1c1ba9694a6ab8","slug":"six-workers-missing-in-surprise-inspections","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण में छह कर्मचारी अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक निरीक्षण में छह कर्मचारी अनुपस्थित
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 16 Apr 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीओ हरगोविंद भट्ट ने शनिवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय पाटी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सहायक खंड विकास अधिकारी जीएस महला, बीओ पीआरडी मोहन सिंह नगन्याल, एडीओ समाज कल्याण गोपाल सिंह राणा, मुख्य सहायक गोपाल सिंह नेगी, कनिष्ठ सहायक संजय नाथ सहित अनुसेविका आशा देवी अनुपस्थित मिली, जिनके एक दिन के वेतन रोकने के आदेश स्थल पर ही खंड विकास अधिकारी को दिए।
सीडीओ ने ग्रामोदय से भारत उदय जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की अनदेखी पर सख्त नाराजगी जताते हुए खंड विकास अधिकारी सीएस मेवाड़ी को अनुपस्थित कार्मिकों का एक दिन का वेतन रोकने और उसकी सूचना से उन्हें अवगत कराने के निर्देश दिए। सीडीओ ने कार्यालयों के औचक निरीक्षण में पटल सहायकों को पत्रावलियों का रखरखाव सही ढंग से करने, कार्यालय और पटलों में साफ-सफाई रखने, कार्यालय में रखे पुराने अग्निशमन यंत्र के स्थान पर नया रखने, ग्रामीणों के साथ मित्रवत व्यवहार रखने तथा कार्य के लिए आने वाले व्यक्तियों का कार्य समय से पूरा करने के निर्देश खंड विकास अधिकारी को दिए। उन्होंने खंड विकास कार्यालय के अलावा कोषागार कार्यालय सहित अन्य विभागों के पटलों का गहन निरीक्षण करने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।