{"_id":"6ac68dee822c0fb5d1036944","slug":"sharadiya-navratri-begins-on-october-11-devotees-to-throng-the-shrine-of-goddess-purnagiri-champawat-news-c-229-1-shld1007-145316-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: शारदीय नवरात्र 11 अक्तूबर से, मां पूर्णागिरि के धाम में उमड़ेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: शारदीय नवरात्र 11 अक्तूबर से, मां पूर्णागिरि के धाम में उमड़ेंगे श्रद्धालु
Wed, 07 Oct 2026 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर/पूर्णागिरि (चंपावत)। शारदीय नवरात्र से पहले प्रशासन ने मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाओं की तैयारियां तेज कर दी हैं। मेला मजिस्ट्रेट ने पुलिस, पेयजल, लाइट, बेहतर यातायात व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि खतरे वाले स्थानों पर सबसे पहले रोशनी की व्यवस्था की जाए।
बुधवार को तहसील में एसडीएम प्रमोद कुमार ने व्यवस्थाओं के संबंध में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बताया कि 11 अक्तूबर से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे है। इस बीच धाम क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण के लिए सुलभ इंटरनेशनल के 20-22 कर्मियों की टीम तैनात रहेगी। श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुविधा के लिए ठूलीगाड़ में मेडिकल टीम रहेगी।
पेयजल व्यवस्था को बेहतर रखने और क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत के अलावा मुंडन शुल्क 150 रुपये निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। बताया कि धाम क्षेत्र में आपदा प्रबंधन की ओर से वाई-फाई की सुविधा रहेगी। खतरनाक रास्तों में संकेतक बोर्ड, ट्रैफिक व्यवस्था, खतरनाक पेड़ों की लॉपिंग के भी निर्देश दिए हैं। ऊर्जा निगम की ओर से ककराली गेट से मुख्य मंदिर तक बिजली का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
बैठक में सीओ निहारिका सेमवाल, मंदिर कमेटी अध्यक्ष किशन तिवारी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मदन कुमार, मंदिर कमेटी सचिव सुरेश चंद्र तिवारी, तहसीलदार पिंकी आर्या, एसएसआई सुरेंद्र सिंह कोरंगा आदि मौजूद रहे।