{"_id":"5cd45b56bdec2207626c3bd2","slug":"six-injured-in-accident-near-champawat","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमोड़ी में रोडवेज बस और कैंटर की भिड़ंत, छह लोग चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमोड़ी में रोडवेज बस और कैंटर की भिड़ंत, छह लोग चोटिल
Thu, 09 May 2019 10:24 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Thu, 09 May 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में अमोड़ी के पास रोडवेज बस और कैंटर में हुई भिंड़त।
- फोटो : अमर उजाला
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंपावत से करीब 30 किलोमीटर दूर अमोड़ी के पास कैंटर और रोडवेज बस में भिड़ंत हो गई जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। दुर्घटना में छह लोगों को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। रोडवेज के यात्रियों को दूसरे वाहन से आगे भेजा गया। पुलिस ने दोनों वाहनों का चालन किया है। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने तेज गति और लापरवाही से वाहनों को चलाने पर दोनों चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस को निरस्त करने की संस्तुति की है।
दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही पिथौरागढ़ डिपो की रोडवेज बस (यूके 07/2503) की सामने से आ रहे कैंटर (यूके 05 सीए/1438) से अमोड़ी के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे भिड़ंत हो गई। बस चालक श्याम सिंह ने बताया कि बस में 39 लोग थे, जबकि कैंटर में चालक सहित कुल 3 लोग सवार थे। बस के पांच यात्री और कैंटर का एक यात्री चोटिल हुआ। भिड़ंत से दोनों वाहनों के यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। सुबह का समय होने से बस के ज्यादातर मुसाफिर नींद में थे।
जानकारी मिलते ही चल्थी पुलिस चौकी प्रभारी हरीश प्रसाद टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और चोटिलों को तुरंत अमोड़ी अस्पताल लाया गया। कैंटर के यात्री अमोड़ी निवासी नारायण दत्त भट्ट (45) को अधिक चोट लगने के चलते परिजन उन्हें खटीमा अस्पताल ले गए। बस के तीन मुसाफिरों पिथौरागढ़ के पूरन राम, ललित रावत और विमला देवी का अमोड़ी अस्पताल में इलाज किया, जबकि किरन खड़ायत (22) पुत्री राजेंद्र सिंह खड़ायत निवासी सात सीलिंग, पिथौरागढ़ और लता बोहरा (22) पुत्री दान सिंह बोहरा निवासी न्यू बजेठी, पिथौरागढ़ जिला अस्पताल लाए गए। मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके जोशी ने बताया कि इलाज के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
साढ़े तीन घंटे इंतजार के बाद पिथौरागढ़ भेजे गए यात्री
चंपावत। दिल्ली से पिथौरागढ़ जाने वाली रोडवेज की दुर्घटनाग्रस्त बस के यात्रियों को पिथौरागढ़ जाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। साढ़े तीन घंटे के बाद यात्रियों के लिए टनकपुर से रोडवेज की बस भेजी गई। इसके बाद ये मुसाफिर पिथौरागढ़ रवाना हुए।
एसपी ने तेज गति को लेकर एक हफ्ते पूर्व आगाह किया था
चंपावत। एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने एक सप्ताह पूर्व तेज गति को लेकर परिवहन निगम को आगाह किया था। एसपी ने टनकपुर रोडवेज के मंडलीय प्रबंधक को पत्र भेज रोडवेज बसों द्वारा तेज गति से चलने से हादसे का अंदेशा जताते हुए इस पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बृहस्पतिवार को बस और कैंटर में भिड़ंत हो गई। एसपी ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर रोडवेज के मंडलीय प्रबंधक को पत्र भेजकर तेज गति वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
2019 में हुई सड़क दुर्घटनाएं
27 जनवरी 2019: च्यूरानी जीप हादसे में 9 लोगों की मौत और दस घायल।
24 फरवरी: बारहमासी रोड पर तिलौन के पास कार पर पेड़ गिरा, दो महिलाओं की मौत।
19 अप्रैल: पानी का छिड़काव कर रहे टैंकर की चपेट में आने से खूनाबोरा के पास एक बाइक सवार की मौत।
20 अप्रैल: भिंगराड़ा के पास जेसीबी मशीन की चपेट में आया नेपाली मजदूर, मौत।