फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sister ties Rakhi to Brother

हरतालिका पर्व पर सामवेदी तिवारियों ने मनाया रक्षा बंधन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Sister ties Rakhi to Brother
टनकपुर में सामवेदी तिवारी समुदाय के रक्षा बंधन पर्व पर भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर मुंह मी? - फोटो : TANAKPUR
सामवेदी तिवारी समाज के लोगों ने हरतालिका पर भाई-बहन के प्यार के प्रतिक रक्षा बंधन का पर्व रविवार को मनाया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर रक्षा का वचन लिया वहीं भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन देकर उपहार भेंट किए। पुरुषों ने विधि-विधान से नया यज्ञोपवित धारण किया।
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि धाम से जुड़े सामवेदी और कोसमनि शाखा के तिवारी समुदाय का एक वर्ग रक्षा बंधन पर्व के पंद्रह दिन बाद हरतालिका के दिन रक्षा बंधन का पर्व मनाता है। इसके पीछे मान्यताएं है कि ब्रह्मा द्वारा यज्ञोपवित बांटे जाते वक्त इस समुदाय के लोग नहीं पहुंच पाए थे और श्रावणी पूर्णमासी हस्त नक्षत्र का समय समाप्त हो गया।
विज्ञापन

बाद में हस्त नक्षत्र भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया यानि हरतालिका के दिन पड़ी तो उन्होंने इसी दिन उपाक्रम कर यज्ञोपवित बदले और रक्षा बंधन पर्व मनाया। तभी से इस समुदाय के लोग हरतालिका के दिन रक्षा बंधन मनाते आ रहे हैं। रविवार को सामवेदी तिवारी समुदाय के लोगों ने हर्षोल्लास से रक्षा बंधन मनाया। सुबह से ही उनके घरों रक्षा बंधन को खासा उत्साह बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्णागिरि बिहारी में राजू तिवारी के आवास पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ऋषितर्पण में पुरुषों ने नए यज्ञोपवित धारण किए और बहनों ने भाईयों की कलाईयों पर रक्षा सूत्र बांधे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed