फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sister got cheated by taking the jewellery

Champawat News: गहना लेकर चपत लगा गई बहना

Mon, 24 Jun 2024 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 24 Jun 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sister got cheated by taking the jewellery
टनकपुर (चंपावत)। पुराने बर्तन खरीदने के नाम पर झांसा देकर छह से अधिक महिलाओं से सोने चांदी के गहने ठगने का मामला प्रकाश में आया है। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के अनुसार मल्ली छीनी निवासी ममता विलियम्स ने पुलिस को तहरीर दी। कहा कि उसके यहां एक सप्ताह से एक बर्तन बेचने वाली महिला आ रही थी। उसे और उसकी ननद प्रार्थना को पुराने बर्तन के बदले नए बर्तन दिए। आरोप लगाया कि बाद में महिला हर चीज के लिए बहकाने लग गई। 19 जून की सुबह 11 बजे आरोपी महिला ने झांसा देकर उसने सोने के मंगलसूत्र, चांदी की दो, सोने की दो अंगूठी, चांदी के हाथ के कंगन ले लिया और कहा कि 21 जून को वापस आकर इसके बदले में 50,000 रुपये और पूरे जेवर भी वापस कर देगी।
विज्ञापन

कहा कि यह बात किसी को मत बताना, नहीं तो रास्ते में उसे कोई लूट लेगा। जब वह नहीं आई तो पता चला कि आरोपी महिला ने गांव की ही रेवती देवी, चंपा देवी, शांति देवी, संगीता देवी समेत अन्य के साथ भी इसी तरह की घटना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
सीओ शिवराज सिंह राणा का कहना है कि पुराने बर्तन के बदले महिलाओं को झांसा देकर गहनों की ठगी का मामला प्रकाश में आया है, मामले की जांच की जा रही है। लोगों को इस तरह के ठगों से सावधान रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed