फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Signatures have started to be illiterate

निरक्षर करने लगे हैं हस्ताक्षर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Signatures have started to be illiterate
टनकपुर में जीजीआईसी राहत कैंप में नेपाली नागरिकों से हाल जानते कंचनुपर (नेपाल) के डीएम नूरहरि खति - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर/बनबसा। कंचनपुर जिला मुख्यालय महेंद्रनगर से आए सीडीओ नूरहरि खतिपड़ा, एसपी मुुकुंद मरासैनी और नेपाल सशस्त्र पुलिस के एसपी वीर बहादुर साहु ने टनकपुर और बनबसा में बनाए गए शिविरों में रह रहे नेपाली नागरिकों का हाल जाना। इस दौरान एसडीएम दयानंद सरस्वती ने बताया कि शिविर में रह रहे बच्चों के साथ ही कई निरक्षरों को साक्षर भी बना दिया गया है तो नेपाल के अधिकारी अचरज में पड़ गए। उन्हें बताया गया कि जो कल तक अंगूठा लगा रहे थे आज हस्ताक्षर करने लगे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान नेपाल से आए अधिकारियों ने मजदूरों से कहा कि नेपाल में 27 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित हैं। भारतीय सीमा में फंसे लोगों की भावना की रिपोर्ट नेपाल सरकार को भेजकर जल्द से जल्द उन्हें अपने वतन ले जाने का प्रयास किया जाएगा। वहां एसडीएम दयानंद सरस्वी, सीओ विपिन चंद्र पंत, कोतवाल धीरेंद्र कुमार और बनबसा थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

शिविर में रह रहे लोगों मेहनत-मजदूरी करने की आजादी
टनकपुर (चंपावत)। एसडीएम दयानंद सरस्वती नेे बताया कि राहत शिविरों में क्वारंटीन अवधि पूरी कर चुके लोग संक्रमण मुक्त हैं। शिविर में रह रहा कोई व्यक्ति यदि कहीं भी मेहनत, मजदूरी के लिए जाना चाहता है तो वह जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed