फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Side Effact of corona

दुश्वारी:कोरोना वायरस की महामारी, नगरपालिका के लिए पड़ रही भारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Side Effact of corona
चंपावत जिला मुख्यालय में स्थित नगर पालिका कार्यालय। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। कोरोना काल नगर पालिका पर भारी पड़ रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लागू लॉकडाउन से नगर पालिका की आय के सभी स्रोत बंद हो गए थे। इस कारण पालिका को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पालिका की आय के स्रोतों में बरातघर और वार्षिक गोल्ज्यू ग्रीष्मोत्सव प्रमुख साधन था लेकिन चार माह से बरातघर बंद होने और गोल्ज्यू ग्रीष्मोत्सव स्थगित होने से पालिका की आय ठप हो गई है। इस कारण नगर पालिका कर्मचारियों के वेतन, कोविड-19 ड्यूटी में लगे वाहनों का भुगतान कर पाना संभव नहीं हो पा रहा है। भवन कर जमा न होने से भी पालिका की दिक्कत बढ़ गई है। नगरपालिका को भवन कर से 25 लाख रुपये से अधिक की आय होती थी।
विज्ञापन

गोल्ज्यू ग्रीष्मोत्सव फंड से किया जून के वेतन का भुगतान
चंपावत। आर्थिक तंगी के संकट से जूझ रही नगर पालिका ने अपने कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों को जून का वेतन गोल्ज्यू महोत्सव फंड से किया है। पालिका के ईओ अभिनव कुमार के अनुसार जून के वेतन के लिए छह लाख रुपये का भुगतान गोल्ज्यू ग्रीष्मोत्सव फंड से किया गया है। पालिका के पास जमा पूंजी की कमी से जुलाई में वेतन देने की बड़ी चुनौती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में नगर पालिका के आय के सभी स्रोत बंद हैं। पालिका के पास हर साल भवन कर के रूप में जो पैसा आता था, वह भी इस बार नहीं मिला है। इससे कर्मचारियों के वेतन सहित अन्य प्रकार के खर्चे चला पाना मुश्किल हो गया है। डीएम से भवन कर का जल्दी भुगतान कराने का आदेश जारी कराने की मांग की गयी है।
- विजय वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed