फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   sidcul in Banbasa

बनबसा में हो सकता है सिडकुल का निर्माण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
sidcul in Banbasa
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र में सिडकुल की स्थापना की उम्मीद जगी है। सिडकुल और प्रशासन की टीम ने बुधवार को क्षेत्र में सिडकुल के लिए भूमि चयन करने के लिए सर्वे किया। सिडकुल की स्थापना के लिए चंपावत जिले के मैदानी क्षेत्र में सिडकुल को करीब 200 एकड़ जमीन की जरूरत है। धनुषपुल के पूर्वी छोर स्थित वन विभाग की भूमि को फिलहाल उपयुक्त पाया गया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र में सिडकुल की स्थापना की घोषणा की थी। इस पर अमल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत सिडकुल के आरएम रविंद्र सिंह, सर्वेयर राकेश पांडेय, तहसीलदार पिंकी आर्य, राजस्व उपनिरीक्षक अमर सिंह मंगला, वीरेंद्र पुंडीर ने बुधवार को क्षेत्र में सिडकुल के लिए भूमि की तलाश की। बताया गया है कि सिडकुल को यहां करीब 200 एकड़ जमीन की जरूरत है लेकिन छीनीगोठ में करीब साठ एकड़ और कठुवापाती में एक सौ एकड़ भूमि ही मिली। इस कम जमीन पर सिडकुल की स्थापना को असंभव बताया गया है। इसके बाद सर्वे दल ने धनुषपुल के पूर्वी छोर पर स्थित वन भूमि को देखा जो करीब 500 एकड़ है। इस भूमि का सिडकुल के लिए फिलहाल चयन कर लिया गया है। सिडकुल के सर्वेयर राकेश पांडेय ने बताया कि सिडकुल की ओर से रिपोर्ट तैयार कर सरकार के समक्ष रखी जाएगी। इसके बाद वन विभाग से भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू होगी। क्षेत्र में सिडकुल की स्थापना से जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed