फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Shraddha drowned while bathing

नहाते समय शारदा में डूबा दसवीं का छात्र

Sat, 28 Apr 2018 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)। Updated Sat, 28 Apr 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
Shraddha drowned while bathing
शारदा में डूबे बेटे के वियोग में घटना स्थल पर रोती-बिलखती छात्र नीरज की मां। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शारदा में नहाते वक्त नदी के तेज बहाव की चपेट में आने से दसवीं कक्षा का एक छात्र डूब गया। घटना के बाद से पीएसी, पुलिस एवं स्थानीय तैराकों की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी है। खबर लिखे जाने तक छात्र का कहीं पता नहीं चला था।

मूलरूप से चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के तल्ला बापरू गांव निवासी नीरज कुमार (14) पुत्र गोपाल राम का परिवार यहां शहर की घसियामंडी वार्ड में किराए के मकान में रहता है। जीआईसी में पढ़ने वाला नीरज कुमार शनिवार को स्कूल से घर लौटा तो घर में बस्ता रखकर परिजनों को बताए बगैर दोस्त रघुवीर सिंह के साथ शारदा में नहाने चला गया। बताया गया कि करीब साढ़े 11 बजे नीरज शारदा स्नानघाट से दो सौ मीटर ऊपर दक्षिण की ओर हनुमानगढ़ी के पास नदी में नहा रहा कि तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगा। नीरज को डूबता देख नदी किनारे बैठे उसके दोस्त ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे पहले कि स्नानघाट पर तैनात पीएसी एवं पुलिस की तैराक टीम वहां पहुंचती नीरज डूब चुका था। पीएसी के तैराकों ने गोता लगाकर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिला। इधर घटना का पता चलते ही नीरज के परिवार में कोहराम मच गया। उसके माता-पिता एवं भाई-बहनें रोते-बिलखते घटना स्थल पर पहुंचे। सूचना पर मेला मजिस्ट्रेट/एसडीएम अनिल चन्याल, प्रभारी कोतवाल उत्तम सिंह भी मौके पर पहुंचे और तैराक दल को नीरज के मिलने तक ऑपरेशन सर्च जारी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 
घटना स्थल पर गश खाकर गिरे नीरज के माता-पिता

छात्र नीरज के शारदा में डूबने की घटना का पता चलते ही उसके परिजनों के साथ ही रिश्तेदार और आस-पड़ोस के लोगों ने घटना स्थल की ओर दौड़ लगा दी। घटना स्थल पर नीरज के माता-पिता, भाई एवं दो बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। नीरज की मां और पिता दो बार गश खाकर गिर पड़े, जिन्हें बाद में पुलिस कर्मियों ने ढांढस बधाते हुए घटना स्थल से घर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ठीक नहीं है परिवार की माली हालत  
नीरज के परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। बच्चों को पढ़ाने के लिए गोपाल राम परिवार समेत पांच साल से टनकपुर में किराए के मकान में रह रहे हैं। पिता गोविंद राम मेहनत-मजदूरी तो बड़ा भाई नवीन गाड़ी चलाकर परिवार का गुजर-बसर करते हैं। छह भाई-बहनों में नीरज सबसे छोटा है। उसकी दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि दो बहनें घर के काम में मां का हाथ बंटाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed