फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Shove unclaimed animals

लावारिस मवेशी खेती चौपट कर रहे

Thu, 02 Feb 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Thu, 02 Feb 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Shove unclaimed animals
लावारिस जानवर भगाओ - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट (चंपावत)। गोवंशीय पशुओं को दूसरी जगह ले जाने में सख्ती के कारण पशुपालक मवेशियों को लावारिस छोड़ने लगे हैं। इससे अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परेशान लोगों ने मवेशी छोड़ने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन


प्रदेश में गोवंश संरक्षण अधिनियम लागू होने के कारण गोवंशीय पशुओं को वाहन से ले जाने की प्रक्रिया कठिन हो गई है। इससे बचने के लिए पशुपालक अनुपयोगी पशुओं को आवारा छोड़ने लगे हैं। यही पशु किसानों की फसलों को चौपट कर दुधारू जानवरों के लिए बोए गए चारे को भी चट कर रहे हैं।
विज्ञापन


छमनियांचौड़ के ग्रामीणों का कहना था कि आए दिन लोग छमनियांचौड़ आदि जगहों में गोवंश को लावारिस छोड़ने लगे हैं। इससे किसानों की फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने जानवरों को छोड़ने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर आवारा घूम रहे निराश्रित पशुओं को गोसेवा केंद्रों में भेजने की मांग की। इनमें कैलाश चंद्र भट्ट, कमला भट्ट, कलावती भट्ट, जानकी पंत, पार्वती बोहरा, राजू भट्ट, सचिन भट्ट, सौरभ पंत, नवीन सक्टा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed