{"_id":"687e7922459dffc0b0029239","slug":"shops-are-in-danger-due-to-lack-of-security-wall-champawat-news-c-229-1-shld1026-126897-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: सुरक्षा दीवार नहीं बनने से दुकानों को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: सुरक्षा दीवार नहीं बनने से दुकानों को खतरा
Mon, 21 Jul 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 21 Jul 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
बाराकोट बाजार में निर्माणाधीन पार्किंग स्थल पास दीवार निर्माण नहीं होने से बना खतरा। स्रोत : स्
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। भारी बारिश के कारण बाराकोट बाजार में पार्किंग निर्माण स्थल के पास कई भवनों और दुकानों के लिए खतरा पैदा हो गया है। लोगों ने ठेकेदार पर लापरवाही का ठीकरा फोड़ते हुए जल्द आवश्यक कदम उठाने की अपील की है। लोगों का कहना है कि यदि सुरक्षा दीवार नहीं बनाई गई तो बड़ा हादसा हो सकता है।
लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि बाराकोट बाजार में निर्माणाधीन पार्किंग स्थल पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. शेर सिंह अधिकारी के पुत्र राज किशोर सिंह अधिकारी और दीवान सिंह अधिकारी के आवासीय मकान, रामलीला मंच का शौचालय के साथ ही देवेंद्र सिंह अधिकारी, सूरज वर्मा व प्रकाश सिंह अधिकारी की दुकान खतरे की जद में आ गई हैं।
पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख नंदाबल्लभ बगौली, मदन मोहन जोशी योगेश जोशी, देवेंद्र सिंह अधिकारी, प्रकाश सिंह अधिकारी, सूरज वर्मा और राज किशोर सिंह अधिकारी ने बताया कि पार्किंग निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही से अब तक दीवार बनाने का कार्य कार्य नहीं किया गया है। बारिश से हो रहे लगातार भूस्खलन से भवनों में दरार आने लगी है। लोगों ने प्रशासन से जरूरी कदम उठाने की मांग की। सूचना पर राजस्व कर्मी और कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के अधिकारियों ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया।