{"_id":"5e5015158ebc3ef40373153c","slug":"shiva-festival-concluded-with-earth-worship-champawat-news-hld3745581107","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरस्कार वितरण एवं पार्थिव पूजन के साथ शिव महोत्सव संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरस्कार वितरण एवं पार्थिव पूजन के साथ शिव महोत्सव संपन्न
विज्ञापन
टनकपुर में कलश यात्रा निकालती छीनीगोठ की महिलाऐं।
- फोटो : TANAKPUR
रीठासाहिब (चंपावत)। पाताल रुद्रेश्वर में आयोजित तीन दिनी शिव महोत्सव पार्थिव पूजन और पुरस्कार वितरण एवं भंडारे के साथ संपन्न हो गया। बारिश के चलते सभी खेलकूद प्रतियोगिताएं स्थगित कर दी गई। पाताल रुद्रेश्वर गुफा में क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि के लिए पार्थिव पूजन किया गया। जिसमें पंडित रमेश शास्त्री, परमानंद जोशी, घनश्याम जोशी, जीवन चंद्र जोशी, चंद्रमोहन जोशी एवं रमेश अटवाल आदि ने जलाभिषेक किया गया। संबंध संस्था की ओर से आयोजित ज्येष्ठ वर्ग की जीके प्रतियोगिता में मोहित जोशी, भावना बोहरा एवं प्रदीप चंद्र, प्राथमिक वर्ग में मयंक विनवाल, मोहित जोशी, ज्योति रजवार, सुलेख में ज्योति रजवार, उमेश जोशी, दिवांशु, निबंध में दीक्षा बोहरा, योग्यता विनवाल, प्रदीप चंद्र पहले तीन स्थान में रहे। संचालन महोत्सव के जिला संयोजक खीमानंद जोशी एवं ग्राम प्रधान दिनेश चंद्र जोशी ने किया। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कलशयात्रा के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू
टनकपुर (चंपावत)। छीनीगोठ ग्रामसभा में भव्य कलशयात्रा के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव शुरू हो गया है। होली समिति की ओर से आयोजित इस महोत्सव का शुभारंभ विधायक कैलाश गहतोड़ी ने किया। पहले दिन पारंपरिक परिधानों में शिव पार्वती की झांकी के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में अनीता जोशी, ममता जोशी, मनीषा जोशी, राजेश्वरी, माया पचौली, पूजा जोशी, बीना जोशी आदि ने सहयोग दिया। इससे पूर्व पं. हीरा बल्लभ गहतोड़ी और सुरेश गहतोड़ी के नेतृत्व में होली समिति ने शारदा घाट से पवित्र शारदा का जल लेकर मंदिर में जलाभिषेक किया। महोत्सव को भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, मंडल अध्यक्ष पूरन महरा, जिला पंचायत सदस्य किरन देवी, मुकेश जोशी, विद्या जुकरिया, भुवन रावत आदि सहयोग दे रहे हैं। संवाद
मेले में कलाकारों प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
बनबसा (चंपावत)। महाशिवरात्रि पर्व पर देवीपुरा ग्राम सभा के शिवालय परिसर में मेले का आयोजन किया गया। जिसमें शिव सांस्कृतिक युवा मंच धनुषपुल देवीपुरा की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने मेले का शुभारंभ किया। हल्द्वानी की दानपुर लोक कला संगम की मीरा आर्या और खटीमा बग्गा के जय मल्ले नाथ सांस्कृतिक कला मंच के हेमंत कन्याल के निर्देशन में कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यहां शिव सांस्कृतिक युवा मंच धनुषपुल देवीपुरा के अध्यक्ष सुरेश उप्रेती, दीपक प्रकाश चंद, हरीश जोशी, कल्याण चंद, जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी, कनिष्ठ प्रमुख मोहन चंद रजवार, दीपक रजवार, संदीप पाठक आदि ने सहयोग दिया। संवाद

पाताल रूद्रेश्वर गुफा में पार्थिव पूजन करते श्रद्धालु।- फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन