{"_id":"02f7a8da514379f9b4f9bc8857f5a3c8","slug":"shared-incentive-to-milk-producers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि बांटी
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
Updated Sat, 18 Apr 2015 06:17 PM IST
विज्ञापन
डेयरी विकास विभाग की ओर से दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति मल्ला मानर में उत्पादकों को 47,706 रुपए की प्रोत्साहन धनराशि का वितरण किया गया। समिति अध्यक्ष कृष्णा देवी की अध्यक्षता में 61 उत्पादकों को प्रोत्साहन राशि वितरित की गई, जिसमें पहले स्थान पर रामसिंह को 2078 रुपए, दूसरे स्थान पर मंजू मनराल को 2030 और तीसरे स्थान पर विमला देवी को 1681 रुपए की धनराशि मिली।
विज्ञापन
दुग्ध पर्यवेक्षक प्रेमचंद्र यादव ने गंगा गाय महिला डेयरी योजना और अनुदान पर चैपकटर उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी। क्षेत्र पर्यवेक्षक चेतराम और प्रभारी मनोज मनराल ने भी विचार रखे। इससे पूर्व विभाग की ओर से पाटी के बड़ेत, कानीकोट, भैसर्क, बिसारी, तोली, धरोंज, बिंगराकोट, जौलाड़ी आदि समितियों में भी प्रोत्साहन राशि वितरित की गई।
विज्ञापन