{"_id":"d76899ba019116be3fcfcd314445e23f","slug":"sharda-hedwarks-power-couple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा हेडवर्क्स की बिजली जुड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा हेडवर्क्स की बिजली जुड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा
Updated Thu, 17 Dec 2015 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सिंचाई विभाग और उत्तराखंड ऊर्जा निगम के उच्चाधिकारियों के बीच हुई वार्ता से आखिर 13 दिन बाद शारदा हेडवर्क्स कैनाल कालोनी की बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। वार्ता में क्या तय किया गया है, इसका विवरण नहीं पता चल पाया है। बहरहाल कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
उत्तराखंड ऊर्जा निगम का करीब दस करोड़ रुपये का भुगतान न किए जाने पर 5 दिसंबर को शारदा हेडवर्क्स (यूपी सिंचाई विभाग) स्थित कैनाल कालोनी परिसर और शारदा बैराज की बिजली काट दी गई थी। हालांकि सुरक्षात्मक दृष्टि के तहत अगले दिन 6 दिसंबर को शारदा बैराज की बिजली जोड़ दी गई थी। शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बीएस यादव का कहना है कि वर्षों से लोहियाहेड प्रशासन ने पानी का करीब 40 करोड़ का भुगतान नहीं किया है।
विज्ञापन
ऊर्जा निगम अैार यूपी सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों के बीच हुई वार्ता के बाद यूपी सिंचाई विभाग को भुगतान करने को कुछ समय दिया गया है। फिलहाल अस्थाई तौर पर कैनाल कालोनी की कटी बिजली जोड़ दी गई है। -नरेश चंद्र दुर्गापाल, एसडीएम, टनकपुर।
विज्ञापन
संघर्ष समिति ने लिया था आंदोलन करने का फैसला
शारदा हेडवर्क्स की बिजली शीघ्र न जोड़े जाने पर संघर्ष समिति कैनाल कालोनी ने आंदोलनात्मक रूख अपनाने का निर्णय ले लिया था। लोहियाहेड पावर हाउस को पानी की सप्लाई और शारदा बैराज गेट बंद करने का फैसला लिया गया था।