{"_id":"5ae4ae064f1c1b23338b5943","slug":"sharda-colony-s-five-mineral-stocks-are-allowed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा कॉलोनी के पांच खनिज स्टाकों की अनुमति निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा कॉलोनी के पांच खनिज स्टाकों की अनुमति निरस्त
अमर उजाला ब्यूराे टनकपुर (चंपावत)।
Updated Sat, 28 Apr 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में अवैध खनिज स्टाकों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। पिछले दिनों छापे मारकर सात अवैध खनिज स्टाकों को सीज करने के बाद अब प्रशासन ने शारदा कॉलोनी के पांच खनिज स्टाकों की अनुमति निरस्त कर दी है। इधर, छापे में सीज किए गए खनिज स्टाकों की रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए डीएम को भेज दी गई है।
शहर के वार्ड संख्या तीन शारदा कॉलोनी में पार्वती जोशी की भूमि किराए पर लेकर पांच कारोबारियों द्वारा खनिज स्टाक किया जा रहा था। इसका वहां के नागरिकों द्वारा कई बार विरोध किया गया था। उनका कहना था कि प्रशासन ने मानकों को ताख पर रखकर आबादी, अस्पताल एवं जंगल के करीब खनिज स्टाकों की अनुमति दी है। विरोध के बाद तहसीलदार पूनम पंत को मामले की जांच सौंपी गई थी। एसडीएम अनिल चन्याल ने बताया कि जांच रिपोर्ट के बाद डीएम ने शारदा कॉलोनी में खनिज स्टाक के लिए ललित मोहन जोशी, देवी दत्त भट्ट, सोनू पाल, जयवीर गिरी एवं रामवीर गिरि को दी गई अनुमति निरस्त कर दी है। इधर, एसडीएम ने बताया कि 26 अप्रैल को छापामार कार्रवाई कर सीज किए गए खनिज स्टाकों की रिपोर्ट भी डीएम को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजी गई है।