फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sharda barrage near the embankment erosion

बैराज के पास शारदा के तटबंध में कटाव 

Sat, 02 Jul 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Sat, 02 Jul 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Sharda barrage near the embankment erosion
बैराज के पास शारदा के तटबंध में कटाव  - फोटो : अमर उजाला
 लगातार हो रही बारिश से शारदा का जलस्तर ढाई लाख क्यूसेक से अधिक पहुंचने से बैराज के पास तटबंध में हो रहे कटाव से एनएचपीसी और स्थानीय प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। वहीं, बाटनागाड़ में आए मलबे ने पूर्णागिरि मार्ग पर आवाजाही बंद हो गई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार रात से लगातार हुई मूसलाधार बारिश से शारदा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया था। शुक्रवार को नदी का जलस्तर दो लाख 75 हजार क्यूसेक से अधिक पहुंच गया था। नदी में पानी बढ़ते ही जहां प्रशासन ने सुरक्षात्मक कदम उठाए वहीं बाढ़ निगरानी टीम को अलर्ट कर दिया गया था। उधर, टनकपुर-बैराज मार्ग में बैराज से करीब चार सौ मीटर पहले शारदा ने तटबंध में तेजी से कटाव शुरू कर दिया था। सूचना पर एनएचपीसी प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


एनएचपीसी के चीफ इंजीनियर पीके गुप्ता, प्रबंधक सिविल पवन कुमार गुप्ता ने फौरन मौके पर पहुंच कटाव की रोकथाम के लिए टेट्रापॉट डलवाए, गनीमत रही कि बारिश थमने से नदी का जलस्तर नहीं बढ़ा वरना कटाव को रोकना एनएचपीसी प्रबंधन के लिए चुनौती बन सकता था। चीफ इंजीनियर गुप्ता का कहना है कि तटबंधों में कटाव रोकने को पूरे इंतजाम किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पूर्णागिरि मार्ग के बाटनागाड़ में भारी मलबा आने से मार्ग बंद हो गया है। देवी के दर्शन को गए श्रद्धालुओं को जोखिम उठाकर बाटनागाड़ रोखड़ को आर-पार करना पड़ा। मलबा आने से कई टैक्सी वाहन रोखड़ में घंटों फंसे रहे जिन्हें बमुश्किल रोडख के आरपार किया गया। 


  
किरोड़ा रोखड़ में डेढ़ घंटे फंसा रहा रोडवेज का मैकेनिक 
मूसलाधार बारिश से उफनाए किरोड़ा नाले में रोडवेज के वर्कशाप का एक कर्मचारी करीब डेढ़ घंटे तक फंसा रहा, जिसे प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला। रोडवेज वर्कशॉप में कार्यरत मैकेनिक उमेश चंद्र कर्नाटक शनिवार सुबह करीब पांच बजे साइकिल से ड्यूटी पर जा रहा था। थ्वालखेड़ा के समीप वह किरोड़ा रोखड़ को पार कर रहा था कि अचानक किरोड़ा का जलस्तर बढ़ने से वह फंस गया। सूचना पर उप जिलाधिकारी नरेश दुर्गापाल, सीओ आरएस रौतेला के नेतृत्व मेें अग्निशमन व पुलिस की रेस्क्यू टीम फौरन मौके पर पहुंची और किसी तरह उसे सुरक्षित निकाला गया। 
एनएचपीसी प्रशासन को समय रहते शारदा के तटबंध में कटाव रोकने का उचित कदम उठाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed