{"_id":"689e225827ec4c7e3f0289e1","slug":"shankar-singh-son-of-congress-mla-became-block-pramukh-in-pati-champawat-news-c-229-1-shld1026-127968-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: पाटी में कांग्रेस विधायक के बेटे शंकर सिंह बने ब्लॉक प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: पाटी में कांग्रेस विधायक के बेटे शंकर सिंह बने ब्लॉक प्रमुख
Thu, 14 Aug 2025 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 14 Aug 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
पाटी में विजय जुलूस निकालते ब्लॉक प्रमुख के विजय प्रत्याशी शंकर सिंह अधिकारी। संवाद
पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक प्रमुख के पद पर कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के बेटे शंकर सिंह अधिकारी ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के प्रकाश सिंह बिष्ट को 32 मतों से हराया। शंकर को 36 और प्रकाश को चार मत मिले। कनिष्ठ प्रमुख पद पर नेहा बगोटी ने जीत दर्ज की, उन्हें 35 मत मिले। उनकी प्रतिद्वंद्वी ईश्वरी देवी को तीन और चंपा को दो मत पड़े। ज्येष्ठ प्रमुख पद पर खड़क सिंह ने 30 मतों से जीत दर्ज की, उन्हें 35 मत मिले। उनके प्रतिद्वंदी महेंद्र राम को पांच मत मिले। कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह बेटे की जीत के लिए परिणाम आने तक सक्रिय रहे। जीत दर्ज करने के बाद कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर जनता का आभार जताया। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन