फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Shahid was elected president and Sanjay Maharam.

शाहिद अध्यक्ष और संजय महामंत्री चुने गए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Shahid was elected president and Sanjay Maharam.
समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाते विजयी हुए प्रत्याशी। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। नगर व्यापार मंडल के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गए। अध्यक्ष पद पर शाहिद हुसैन उपाध्यक्ष पद पर अंकित अग्रवाल और महामंत्री पद पर संजय पांडेय निर्वाचित हुए हैं। कोषाध्यक्ष पद पर मोहित गड़कोटी ने निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। चुनाव के बाद विजयी प्रत्याशियों ने विजय जुलूस निकाल कर जीत का जश्न मनाया। जीत के कम अंतर होने पर अध्यक्ष के वोटों की तीन बार और उपाध्यक्ष के वोटों की दो बार गिनती करनी पड़ी।
विज्ञापन

शुक्रवार को मतदान के लिए सुबह आठ बजे से ही मतदान स्थल गांधी मैदान में मतदाताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। कड़ी सुरक्षा के बीच और कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते दोपहर दो बजे तक 764 में से 668 मतदाताओं ने वोट डाले। तीन बजे से मतों की गणना कर चुनाव कमेटी ने नतीजों की घोषणा की। अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर रही। शाहिद हुसैन ने मुकेश भट्ट को पांच वोटों से हराया। शाहिद को 261 और मुकेश को 256 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे मनोज प्रजापति को 139 मत मिले। जबकि 12 वोट अवैध घोषित हुए। उपाध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर में अंकित अग्रवाल ने संजय कुमार उर्फ चीनू को 40 वोटों से हराया।
विज्ञापन

अंकित को 350 व संजय को 310 वोट मिले। आठ वोट अवैध घोषित हुए। महामंत्री पद पर संजय पांडेय ने निगम गुप्ता को 210 वोटों से हराया। संजय पांडेय को 360 व निगम गुप्ता को 150 वोट मिले। तीसरे प्रत्याशी गिरीश वर्मा को 140 वोट मिले। छह वोट अवैध घोषित हुए। चुनाव संपन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी धर्मानंद पांडेय, भगवत सरन, राजीव आर्य और संजय अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। नतीजों की घोषणा के बाद जीते प्रत्याशियों ने ढोल - नगाड़ों के साथ शहर में विजयी जुलूस निकालकर व्यापारियों को आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मतदाताओं के वोट पहले ही कोई और डाल गया
टनकपुर। व्यापार मंडल के लिए हुए मतदान में मतदाताओं के वोट किसी और व्यक्ति द्वारा डाले जाने के मामले भी सामने आए। इसको लेकर काफी गहमा-गहमी भी हुई। सामने आए ऐसे दो मामलों में चुनाव कमेटी ने एक मतदाता का तो चैलेंज वोट डलवाकर मामला निपटाया, जबकि दूसरे मतदाता को निराश वापस लौटना पड़ा। निराश लौटे अनिस अहमद ने बताया कि वह मतदान केंद्र में वोट देने पहुंचा तो पता चला कि उसके नाम का वोट पहले ही किसी और डाल दिया है। (संवाद )
व्यापार मंडल चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज
बनबसा (चंपावत)। यहां व्यापार मंडल चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसके अंतर्गत पुरानी कार्यकारिणी ने अपने समस्त अभिलेख चुनाव अधिकारियों को सौंप दिए हैं। चुनाव अधिकारी अभिलेखों की जांच में जुट गए हैं। चुनाव के तहत सदस्यता अभियान शनिवार शाम पांच बजे तक चलेगा।

बनबसा व्यापार मंडल चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। उधर चुनाव अधिकारियों ने सदस्यता अभियान को दो दिन के लिए बढ़ा दिया है। मुख्य चुनाव अधिकारी रोशन कुमार और चुनाव अधिकारी विजय अग्रवाल से संपर्क कर व्यापारी शनिवार सायं पांच बजे तक सदस्यता ग्रहण कर सकेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव की आगे की कार्रवाई शनिवार को देर शाम तक घोषित की जाएगी। उधर व्यापार मंडल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर तीन-तीन, महासचिव पद पर चार दावेदारों के नाम सामने आए हैं। कोषाध्यक्ष पद पर किसी व्यापारी का नाम सामने नहीं आया है। कुछ पदों के संभावित प्रत्याशियों ने तो विधिवत अपना चुनाव प्रचार शुरू दिया है। उनके पोस्टर, बैनर बाजार में जगह जगह लगाए जा चुके हैं। चुनाव चार जनवरी को तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed