{"_id":"65984284b3e49a48ac05c9fa","slug":"shaheed-lansnayak-prakash-singh-motor-road-is-in-bad-condition-champawat-news-c-229-1-shld1009-4502-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: शहीद लांसनायक प्रकाश सिंह मोटर मार्ग की हालत बदहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: शहीद लांसनायक प्रकाश सिंह मोटर मार्ग की हालत बदहाल
Fri, 05 Jan 2024 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। छमनियां से पाटनगांव झूमाधूरी मेला स्थल को जोडऩे वाला शहीद लांसनायक प्रकाश सिंह मोटर मार्ग बदहाल है। सड़क में बने गड्ढे और फैली गिट्टी दुर्घटनाओं को दावत दे रही है। वाहन चालकों और लोगों ने लोनिवि से जल्द सड़क की हालत ठीक करने की मांग उठाई है।
वाहन चालक पंकज कुमार, दिनेश सिंह आदि ने बताया कि शहीद के नाम से बना मोटर मार्ग बदहाल है। इस सड़क पर वाहन चलाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के साथ नालियों का अता पता नहीं है। उन्होंने कहा कि करीब दो माह पूर्व लोनिवि ने इस सड़क के मुहाने में कुछ डामरीकरण किया है। विभाग नाली बनाना भूल गया हैं और सड़क के बाकी भाग में जगह जगह गड्ढे बने हुए हैं।
सड़क पर गिट्टी बिखरी है। इससे दोपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए खतरा बना हुआ है। कहा कि छमनियां से पिथौरागढ़ एनएच की दूरी इस मार्ग से जाने में काफी कम हो जाती है। इससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। इधर, लोनिवि के सहायक अभियंता राजेंद्र गिरि ने बताया कि मोटर मार्ग में पेंच वर्क का कार्य कर लिया गया है। शीघ्र नालियों का निर्माण किया जाएगा।