{"_id":"5e6661b38ebc3eeacf241613","slug":"shadow-of-corona-virus-also-threatened-in-the-standing-holi-of-kumaon-champawat-news-hld376736975","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमाऊं की खड़ी होली में भी छाया कोरोना वायरस का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुमाऊं की खड़ी होली में भी छाया कोरोना वायरस का खतरा
विज्ञापन
चंपावत में खड़ी होली के दौरान मास्क लगाकर होली गायन करते होल्यार।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। कोरोना वायरस का खौफ इस बार काली कुमाऊं की प्रसिद्ध खड़ी होली गायन पर भी पड़ा है। जिसका असर यह है कि जिले के विभिन्न स्थानों में आयोजित की जाने वाली खड़ी होली गायन में कई होल्यार मास्क लगाकर होली गाते हुए नजर आए। यही नहीं इस बीच होल्यारों ने मास्क लगाने के साथ ही सेनेटाइजर के साथ सूखे रंगों के साथ होली खेलने को तवज्जो दी गई।
काली कुमाऊं की राजधानी रहे चंपावत जिले की खड़ी होली गायन को देश विदेश में काफी पसंद किया जाता है। पुरुषों एवं महिलाओं की ओर से एक साथ खड़ी होली का गायन काफी प्रसिद्ध है। लेकिन इस बार अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी में फैले कोरोना वायरस की वजह से काली कुुमाऊं की होली भी प्रभावित रही। लगातार बारिश के कारण तापमान में आई गिरावट के कारण जहां लोगों ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए सेनेटाइजर के साथ सूखे रंगों के साथ होली खेेलने को प्राथमिकता दी है।
बीएसएनल की कॉलर टोन ने भी बढ़ाई दिक्कतें
चंपावत। कोरोना वायरस को लेकर भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ओर से हर मोबाइल काल करने से पहले कॉलर टोन ने भी लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी है। किसी भी नेटवर्क में फोन करने पर करीब एक मिनट तक कोरोना वायरस के बारे में जानकारी दी जा रही है। जिसको लेकर लोगों में ज्यादा खौफ भर गया है।
विज्ञापन
कोट
जिले में कोरोना वायरस के बारे में लोगों को जागरूक करने के साथ ही नेपाल सीमा से आने वाले लोगों की गहन छानबीन की जा रही है। अब तक जिले में कोरोना वायरस से पीड़ित कोई भी मरीज नहीं पाया गया है।
डॉ.आरपी खंडूरी, सीएमओ चंपावत।