फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Seven youths admitted to army with fake documents were arrested

नकली दस्तावेजों के साथ पकड़े गए सात युवक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Seven youths admitted to army with fake documents were arrested
बनबसा में फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़े गए युवकों से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : TANAKPUR
मिलिट्री इंटेलिजेंस (एमआई) और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बनबसा सेना भर्ती में फर्जी दस्तावेजों के साथ यूपी-हरियाणा निवासी सात युवकों को पकड़ा है। इनसे पूछताछ के बाद एलआईयू और पुलिस ने फर्जी प्रमाण पत्र बनाने वाले बुलंदशहर, यूपी निवासी सरगना महेंद्र सिंह को कार ड्राइवर व एक अन्य के साथ बनबसा में दबोच लिया। उनके पास यूपी के हाईस्कूल-इंटर और बागेश्वर जिले की तहसीलों के फर्जी निवास प्रमाण पत्र बरामद हुए हैं। पुलिस के अलावा विभिन्न जांच एजेंसियां उनसे पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन

बनबसा सेना छावनी में मंगलवार सुबह कुछ युवकों के फर्जी दस्तावेजों के साथ पहुंचने की सूचना मिली। इस पर थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान, एसआई गोविंद सिंह, एसआई अरविंद गुप्ता, कांस्टेबल प्रवीण गोस्वामी, नरेंद्र दिलवाल, मनजीत सिंह, परमजीत सिंह, शंकर भट्ट और एलआईयू टीम भर्ती स्थल पर पहुंची। पुलिस ने सात युवकों को हाईस्कूल-इंटर के फर्जी दस्तावेजों के साथ धर दबोचा। थानाध्यक्ष ने बताया कि इन युवकों के पास यूपी के फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र और बागेश्वर जिले की विभिन्न तहसीलों से बनाए निवास प्रमाणपत्र मिले हैं।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद मुख्य आरोपी को भी दबोच लिया गया। पकड़े गए युवकों में दीपक भाटी (30) निवासी शाहजहांपुर-बल्लभगढ़, फरीदाबाद एवं उसका भाई जगदीश भाटी (22), प्रमोद कुमार (20) निवासी मोखमपुर गौतमबुद्ध नगर यूपी, पंकज कुमार (22) निवासी बागपुर, पलवल (हरियाणा), लोकेश चौहान (20) निवासी मित्रौल पलवल, अनुज रावत (23) निवासी दुरियाई दादरी गौतमबुद्ध नगर, कुणाल चौधरी (20) निवासी दुरियाई गौतमबुद्ध नगर शामिल हैं। पकड़े गए सरगना समेत सभी युवकों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471,120बी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरगना से एक दर्जन फर्जी प्रमाणपत्र हुए हैं बरामद
सेना भर्ती के दौरान फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़े गए सात युवकों के पहचान बताने पर पुलिस और खुफिया तंत्र ने संयुक्त प्रयास से फर्जीवाड़े के जिस मुख्य आरोपी महेंद्र सिंह को पकड़ा है, उससे लगभग एक दर्जन फर्जी प्रमाणपत्र बरामद हुए हैं। उसके दोनों हाथ कटे हैं। पुलिस ने उसे आसानी से धर लिया। मुख्य सरगना यूपी के सलेमपुर तहसील शिकारपुर जिला बुलंदशहर का रहने वाला है। पुलिस ने महेंद्र सिंह के भतीजे संदीप कुमार और कार चालक मुकेश को भी हिरासत में लिया है। मामले में संदीप और मुकेश की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

सेना में योग्यता के अनुसार बनाए दस्तावेज
सेना भर्ती को आए हरियाणा के युवकों ने बताया कि उम्र अधिक होने के चलते वह सेना भर्ती में भाग नहीं ले सकते हैं। फर्जीवाड़े के मुख्य सरगना ने उन्हें यूपी से हाईस्कूल, इंटर के नये प्रमाण पत्र और उत्तराखंड राज्य के अन्य दस्तावेज बनाकर दिए हैं। इसमें उनकी आयु सेना भर्ती की योग्यता के अनुसार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed