{"_id":"5a0491574f1c1bf4688ba39d","slug":"selected-child-scientist-for-state-level-honored","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तर के लिए चयनित बाल वैज्ञानिक सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तर के लिए चयनित बाल वैज्ञानिक सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के बाराकोट में एलीट चिल्ड्रन एकेडमी में बाल वैज्ञानिक को सम्मानित करते प्रबंधक।
- फोटो : amar ujala
जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव में एलीट चिल्ड्रन एकेडमी बाराकोट के छात्र अजय अधिकारी का राज्य विज्ञान महोत्सव के लिए चयन होने पर स्कूल परिवार ने खुशी जताई है। बृहस्पतिवार को प्रार्थना सभा में अजय को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
अजय ने गणितीय प्रतिरूपण प्रोजेक्ट के अंतर्गत मॉडल बनाकर जिला स्तर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। एलीट चिल्ड्रन एकेडमी बाराकोट द्वारा प्रथम बार विज्ञान महोत्सव में प्रतिभाग किया गया और विद्यालय परिवार द्वारा दो मॉडलों के माध्यम से प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए, जिनमें दोनों मॉडल जिला स्तर तक चयनित हुए।
विज्ञापन
जिला स्तर में विज्ञान विषय पर सौरभ जोशी की शानदार प्रस्तुति पर उन्हें भी सम्मानित किया गया। अजय के चयन पर प्रबंधक राजू गड़कोटी, खंड शिक्षा अधिकारी महावीर सिंह चौधरी, विज्ञान समन्वयक राजेंद्र गड़कोटी, जिला समन्वयक उमेद सिंह बिष्ट, खंड विकास अधिकारी पूरन सिंह रावत, क्षेत्र प्रमुख निर्मल माहरा, नगेंद्र जोशी आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन