{"_id":"537466a87e9eb444ad31508caf9b787d","slug":"sela-gdkot-transformer-early-change-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेला गड़कोट का ट्रांसफार्मर जल्दी बदलो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेला गड़कोट का ट्रांसफार्मर जल्दी बदलो
ब्यूरो/अमर उजाला/चंपावत
Updated Mon, 20 Apr 2015 06:46 PM IST
विज्ञापन
सिप्टी न्याय पंचायत के सेला गड़कोट ग्राम पंचायत में एक माह पूर्व फुंके ट्रांसफार्मर को न बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को मुख्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा, जिसमें एक सप्ताह के भीतर ट्रांसफार्मर न बदले जाने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना था कि एक माह से बिजली व्यवस्था ठप होने का खामियाजा स्कूली बच्चों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान प्रकाश चंद्र, बीडीसी सदस्य कैलाश राम, पूर्व प्रधान बीना देवी के नेतृत्व में मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि इससे पूर्व विभागीय अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक सूचना दिए जाने के बाद भी खराब ट्रांसफार्मर को बदलने की कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। अधिशासी अभियंता चंदन सिंह बस्नेत ने ग्रामीणों के आक्रोश को शांत करते हुए जल्द व्यवस्था सुधारने का भरोसा दिलाया। प्रर्दशन करने और ज्ञापन देने वालों में प्रकाश गड़कोटी, सीता राम, कैलाश चंद्र, जगदीश चंद्र, नवीन चंद्र, लक्ष्मी दत्त, गौरव जोशी, लक्ष्मण सिंह, भोला दत्त आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन