{"_id":"654bbc5eb13deff09904a2e4","slug":"seize-vehicles-carrying-mining-material-in-excess-of-capacity-champawat-news-c-229-1-shld1009-3241-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: क्षमता से अधिक खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों को सीज करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: क्षमता से अधिक खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों को सीज करें
Wed, 08 Nov 2023 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 08 Nov 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में खनन निरीक्षण समिति की बैठक लेते डीएम नवनीत पांडे। स्रोत:सूचना विभाग
चंपावत। डीएम नवनीत पांडे ने क्षमता से अधिक खनन सामग्री ले जाने वाले वाहनों को सीज करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को जिला सभागार में जिला खनन निरोधक समिति की बैठक में डीएम ने जिले अवैध खनन की पूर्ण रोकथाम को लगातार प्रवर्तन की कार्यवाही करने को कहा।
डीएम ने खनन क्षेत्र में सरकारी धर्मकांटा लगाने के लिए वन निगम और खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों और खनन अधिकारियों को निर्देश दिए कि अवैध खनन पर जो भी जुर्माना वसूला जाता है वह उसकी भी रिपोर्ट प्रत्येक माह उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने वर्तमान में जिले में स्थित सभी 62 खनिज भंडारण स्थलों का समय-समय पर भंडारण (स्टॉक), क्रशर और स्वीकृत पट्टों भी नियमित स्थलीय निरीक्षण करने को कहा। डीएम ने पंचेश्वर, लधियाघाटी आदि क्षेत्रों में भी छापेमारी की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी आरसी कांडपाल, जिला खान अधिकारी चित्रा जोशी, भू वैज्ञानिक, थाना प्रभारी योगेश उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।