फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Seema and Sunita face to face for the post of Block Pramukh in Barakot

Champawat News: बाराकोट में ब्लाॅक प्रमुख पद पर सीमा और सुनीता आमने-सामने

Tue, 12 Aug 2025 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 12 Aug 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Seema and Sunita face to face for the post of Block Pramukh in Barakot
लोहाघाट (चंपावत)। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में नाम वापसी के दिन बाराकोट ब्लॉक में किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। ब्लाॅक प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख पदों पर सीधा मुकाबला होगा। आरओ दिप्ती कीर्ति तिवारी और एडीओ पंचायत भुवन पांडेय ने बताया कि ब्लाॅक प्रमुख पद पर भाजपा अधिकृत प्रत्याशी सीमा आर्या और निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता विश्वकर्मा चुनाव मैदान में हैं। इसी तरह ज्येष्ठ उप प्रमुख के लिए दरबान सिंह और देवेंद्र सिंह जबकि कनिष्ठ उप प्रमुख के लिए केशवी देवी व कमला देवी चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को मतदान होगा और उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

--
लोहाघाट में महेंद्र और अंकिता के बीच सीधी टक्कर
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट ब्लाक में भी ब्लाॅक प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख और कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। आरओ विम्मी जोशी और बीडीओ कविंद्र सिंह रावत की देखरेख में नामांकन प्रक्रिया हुई। आरओ ने बताया कि लोहाघाट ब्लाॅक में नाम वापसी के दिन किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। ब्लाॅक प्रमुख पद पर भाजपा अधिकृत प्रत्याशी महेंद्र ढेक और निर्दलीय प्रत्याशी अंकिता बोहरा चुनाव मैदान में हैं। ज्येष्ठ उप प्रमुख के लिए प्रकाश सिंह और किशोर सिंह रावत, कनिष्ठ उप प्रमुख के लिए शोबन सिंह और प्रकाश चंद्र चुनाव मैदान में है। आरओ ने बताया कि 14 अगस्त को तीनों ही पदों के लिए मतदान होगा। उसी दिन परिणाम घोषित हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed