{"_id":"6787f4b44f3aa7605307f66b","slug":"security-strong-room-counting-place-should-better-co-tanakpur-news-c-229-1-shld1007-118473-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल की सुरक्षा बेहतर होः सीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल की सुरक्षा बेहतर होः सीओ
Wed, 15 Jan 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन में डिग्री काॅलेज भवन में स्ट्रांग रूम और मतगणना की जाएगी। पुलिस प्रशासन की ओर से स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी शुरू हो गई है। सीओ शिवराज सिंह राणा ने स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल में सुरक्षा व्यवस्था जायजा लिया। सीओ राणा ने मंगलवार देर तक डिग्री काॅलेज में दोनों स्थलों का निरीक्षण किया। सीओ ने प्रभारी कोतवाल सुरेंद्र सिंह कोरंगा को स्ट्रांग रूम से मतगणना स्थल तक मतपेटियों को लाए जाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था किए जाने, स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी की व्यवस्था, अग्निसुरक्षा के पूर्ण प्रबंध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन