फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Security forces did joint combing in Pancheshwar area

पंचेश्वर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने की संयुक्त कांबिंग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Security forces did joint combing in Pancheshwar area
भारत नेपाल सीमा पंचेश्वर में कांबिंग करते पंचेश्वर पुलिस और एसएसबी के जवान। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। पुलिस और एसएसबी की टीम ने नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर क्षेत्र में कांबिंग की। नेपाल सीमा में इस वक्त नाव से भी आवागमन पूर्ण रूप से बंद किया गया है। अलबत्ता नेपाल सरकार की ओर से प्रस्तावित पंचेश्वर बांध के नजदीक लगाई गई ट्रॉली से सघन जांच के बाद आवागमन हो रहा है।
विज्ञापन

पंचेश्वर कोतवाली प्रभारी उमराव सिंह और एसएसबी पंचम वाहिनी के गरीब दास के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने पंचेश्वर क्षेत्र के गांव में जाकर लोगों के साथ वार्ता की। उन्होंने सीमा क्षेत्र में आपराधिक वारदातों को रोकने के साथ संदिग्ध लोगों की सूचना देने की अपील करते हुए सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया। गश्त के दौरान कोई संदिग्ध गतिविधियां नहीं मिली। सीमा क्षेत्र में नेपाल से होने वाली अवैध तस्करी या किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए सुरक्षा एजेंसियां ने नाकेबंदी की है। उन्होंने सीमा से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के आने पर पुलिस को समय पर सूचना देन की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed