फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   secound day low croud in wineshop champawat

चंपावत में दूसरे दिन शराब की दुकानों पर कम दिखी भीड़

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 04:08 PM IST
विज्ञापन
secound day low croud in wineshop champawat
चंपावत में शराब की दुकान में लगी लाइन - फोटो : AMAR UJALA
चंपावत। जिले में दूसरे दिन बुधवार को शराब की दुकानों में कल की अपेक्षा खरीदारों की कम भीड़ रही, जिस कारण पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। जिले में आबकारी विभाग की देशी और विदेशी मदिरा की 15 दुकाने हैं। मंगलवार को 11 दुकानें ही खुल पाई थी। वहीं बुधवार को बनबसा और टनकपुर सहित सभी सभी 15 दुकानों को खोल दिया गया है। आबकारी निरीक्षक गौरव जोशी ने बताया कि सभी दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है। शराब की दुकान में खरीदारों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। इस दौरान शराब की दुकानों के बाहर सेनेटाइजर और हाथ धोने के लिए साबुन और पानी का इंतजाम किया गया था|। मंगलवार को 44 दिनों बाद शराब की दुकानें खुलने से अप्रत्याशित भीड़ उमड़ पड़ी थी। वहीं बुधवार को स्थिति खासी नियंत्रण में रही और कम संख्या में लोगों ने शराब की खरीदारी की। इस दौरान दुकानों के बाहर पुलिस सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहा| कोतवाल धर्मवीर सिंह सोलंकी और उप निरीक्षक सोनू बिष्ट के नेतृत्व में लाउडस्पीकर से लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए कहा गया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed