फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Second Secretary posted at Indian Embassy reached Banbasa

नेपाल स्थित भारतीय दूतावास के सैकेंड सेक्रेटरी पहुंचे बनबसा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Second Secretary posted at Indian Embassy reached Banbasa
नेपाल स्थित भारतीय दूतावास से आए सेक्रेटरी नीरज कुमार जायसवाल को बार्डर पर जानकारी देते सीओ बीस? - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। कोरोना वायरस के खतरों से निपटने को की गई भारत की तैयारियों की जानकारी लेने नेपाल स्थित भारतीय दूतावास में तैनात सेकेंड सेक्रेटरी नीरज कुमार जायसवाल बुधवार को बनबसा पहुंचे। उन्होंने कारोना वायरस के संबंध में सीमा पर स्थापित जांच चौकी का निरीक्षण किया। कोरोना वायरस की जांच की व्यवस्थाओं के संबंध में डाक्टरों से जानकारी ली। उन्होंने बनबसा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर टनकपुर अस्पताल के एसीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी, बनबसा स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डा. मो. उमर आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन

नंधौर वन्यजीव अभयारण्य भी बंद
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना वायरस से सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग ने नंधौर वन्यजीव अभयारण को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेश सिंह बिष्ट ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर अभयारण्य को अग्रिम आदेश तक बंद कर पर्यटकों के जंगल सफारी करने पर रोक लगा दी गई है। संवाद
विज्ञापन

गढ़ीगोठ में कोरोना जांच चौकी स्थापित करने की मांग
बनबसा (चंपावत)। गढ़ीगोठ क्षेत्र लोगों ने प्रशासन से गढ़ीगोठ में कोरोना जांच चौकी स्थापित करने की मांग की है।
गुदमी के पूर्व प्रधान अरुण कुमार, मंजू देवी, उपप्रधान बहादुर थापा, देवीपुरा की पूर्व प्रधान माला देवी, सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार ने इस संबंध में डीएम को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया। उनका कहना है कि गढ़ीगोठ क्षेत्र में रोज दो हजार लोगों की आवाजाही होती है। ऐसे में यहां कोरोना जांच चौकी स्थापित की जानी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को जागरूक किया
बनबसा (चंपावत)। भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक ने युवाओं को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया। उन्होंने मिनी स्टेडियम में मौजूद युवाओं और खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज करने की अपील की। संवाद
फोटो 18 टीएनपीबीएनबी 04 पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed