फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Second merit admission started in Tanakpur College

Champawat News: टनकपुर महाविद्यालय में दूसरी मेरिट के प्रवेश शुरू

Thu, 27 Jul 2023 10:19 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 27 Jul 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
Second merit admission started in Tanakpur College
टनकपुर महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. आभा शर्मा को ज्ञापन सौंपते छात्र नेता। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय में दूसरी मेरिट के छात्र-छात्राओं के प्रवेश शुरू हो गए हैं। अब तक 196 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। कॉलेज के प्रवेश संयोजक डाॅ. पंकज उप्रेती ने बताया कि शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश प्रक्रिया में अब तक बीए प्रथम सेमेस्टर में 114 छात्र-छात्राएं प्रवेश ले चुके हैं।
विज्ञापन

इसी तरह बीएससी प्रथम सेमेस्टर के पीसीएम ग्रुप और जेडबीसी ग्रुप में 43 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। बीकाम प्रथम सेमेस्टर में 39 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। इसके अलावा बीए, बीएससी, बीकाॅम द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर में कॉलेज के सभी पुराने विद्यार्थी प्रवेश ले चुके हैं। एमए द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर में भी प्रवेश जारी हैं।
विज्ञापन

डॉ. उप्रेती ने बताया कि महाविद्यालय में नई सूची आने और उपलब्ध सीटों के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश की कार्यवाही में डाॅ. होशियार सिंह, डाॅ. विजय डालाकोटी, डाॅ. विमल जोशी, डाॅ. सुल्तान सिंह, डाॅ. ब्रह्मानंद, डाॅ. डीबी सिंह, डाॅ. किरन दानू आदि सहयोग कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सीटें बढ़ाने की मांग, छात्र संघ ने कुलपित को भेजा ज्ञापन

टनकपुर (चंपावत)। राजकीय महाविद्यालय के छात्र संघ ने बीए और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में सीटें बढ़ाने की मांग की है। इस संबंध में छात्र संघ ने कुलपति को ज्ञापन भेजा है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. आभा शर्मा के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि बीए और बीकॉम में सीटें निर्धारित होने से कई छात्र-छात्राएं प्रवेश लेने से वंचित हो रहे हैं। उन्होंने अंतिम तिथि तक पंजीकरण कराने वाले सभी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में संस्थागत प्रवेश दिए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, हर्षित शर्मा, पूर्व उप सचिव मो. हारून, पूर्व उपाध्यक्ष दीपक बेलवाल, ज्योति, आशीष कश्यप, पंकज तिवारी, सौरभ गिरी, सूरज मिश्रा, विनीता रावत आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed