फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Second Manaskhand Express train from Pune will reach Tanakpur on 24th

Champawat News: पुणे से दूसरी मानसखंड एक्सप्रेस ट्रेन 24 को पहुंचेगी टनकपुर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Second Manaskhand Express train from Pune will reach Tanakpur on 24th
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड पर्यटन विभाग और आईआरसीटीसी की ओर से कुमाऊं के मानसखंड क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए संचालित दूसरी मानसखंड एक्सप्रेस ट्रेन पुणे से 24 मई को टनकपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। पहली ट्रेन 24 अप्रैल को 280 यात्रियों के साथ संचालित हुई थी।
विज्ञापन

यह ट्रेन बुधवार की शाम पांच बजे पुणे से रवाना होगी। पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे के अनुसार प्रथम चरण में संचालित ट्रेन की सफलता को देखते हुए दूसरे चरण में सायं दुबारा पुणे से करीब 300 पयर्टकों को लेकर रवाना हो रही है। यह ट्रेन लोनावाला, कल्याण, बसाई, सूरत, रतलाम, उज्जैन होकर 24 मई को पहुंचेगी। पर्यटक मां पूर्णागिरि, पाताल भुवनेश्वर, नानकमत्ता, मायावती आश्रम, भीमताल, नैनीताल, अल्मोड़ा, चौकोरी, जागेश्वर धाम, हाट कालिका आदि का भ्रमण करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed