{"_id":"573dfb0e4f1c1bf857ac73aa","slug":"sdm-saw-construction-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क विस्तारीकरण कार्य धीमा, एसडीएम बिफरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क विस्तारीकरण कार्य धीमा, एसडीएम बिफरे
ब्यूराे/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Thu, 19 May 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने देखा निर्माण कार्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। बस स्टेशन के पास अतिक्रमण हटाने के बाद सड़क को हॉटमिक्स किए जाने का कार्य सुस्त गति से चलने को एसडीएम नरेश दुर्गापाल ने गंभीरता से लिया है। बृहस्पतिवार को एसडीएम ने बस स्टेशन क्षेत्र का निरीक्षण कर कार्यदायी विभाग को कार्य तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने जलसंस्थान को भी कार्य में बाधक बन रहे हैंडपंप को जल्द हटाने को कहा है। इस बीच कार्य की धीमी गति पर एसडीएम ने कार्यदायी संस्था के कर्मियों को फटकार भी लगाई।
विज्ञापन
पूर्व में अतिक्रमण के चलते बस स्टेशन के पास अक्सर जाम की समस्या बनी रहती थी। प्रशासन ने बीते दिनों अतिक्रमण हटवाकर सड़क को ऊंची और चौड़ा बनाने का काम शुरू कराया है, जिसके बाद एडीबी द्वारा सड़क के इस हिस्से में भी हॉटमिक्स किया जाना है।
विज्ञापन
बता दें कि इस कार्य के चलते पिछले चार दिनों से रोडवेज बसों का संचालन बस स्टेशन से रोक कर रोडवेज कार्यशाला परिसर से किया जा रहा है। इस बीच यात्रियों को दिक्कतें भी आ रही हैं। इसे ध्यान में रखते हुए एसडीएम ने एडीबी के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूर्णागिरि मेला चरम पर है। बसों के संचालन स्थल में बदलाव का पता न होने से यात्री परेशान हो रहे हैं। इस मौके पर जलसंस्थान के एई प्रेमजी श्रीवास्तव, नगर पालिका के ईओ शेखर चंद्र जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन