फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   SDM raids vegetable and meat shops

एसडीएम ने सब्जी और मीट की दुकानों में की छापेमारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
SDM raids vegetable and meat shops
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना महामारी के बीच सब्जी, मीट विक्रेेताओं की मनमानी की शिकायतों के चलते एसडीएम आरसी गौतम ने दुकानों की छापेमारी कर निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों में रेटों में असमानता मिलने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने दुकानदारों से एक समान रेट निर्धारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को एसडीएम आरसी गौतम ने मीट मार्केट का निरीक्षण किया। इस दौरान चिकन, मटन और मछलियों के दामों में करीब सौ रुपये का अंतर मिला। मीट विक्रेताओं का कहना था कि बाहर से ही माल मंहगा आ रहा है। एसडीएम ने बताया कि जल्द ही मीट विक्रेताओं की बैठक आयोजित कर अन्य स्थानों से रेट की जानकारी लेकर लोहाघाट में मीट के रेट निर्धारित किए जाएंगे। बाद में स्टेशन बाजार में सब्जी फलों की दुकानों के निरीक्षण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने और मास्क न लगाने वाले करीब 10 व्यापारियों के चालान किए गए। एसडीएम ने कहा कि खाद्य पदार्थों की दरों में मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसआई मंदाकिनी राणा भी साथ थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed