फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Schools will be blacklisted if fees are charged from students under RTE

Champawat News: आरटीई के तहत विद्यार्थियों से फीस ली तो स्कूल होंगे ब्लैकलिस्ट

Sun, 14 Apr 2024 09:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 14 Apr 2024 09:58 PM IST
विज्ञापन
Schools will be blacklisted if fees are charged from students under RTE
चंपावत। आरटीई के तहत अध्ययनरत विद्यार्थियों से किसी प्रकार का शुल्क वसूला गया तो संबंधित निजी स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा विभाग ने कहा है कि अगर चेतावनी के बाद भी किसी शिक्षण संस्थान की शिकायत मिली तो उसे ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग को अभिभावकों की ओर से फीस वृद्धि और अन्य शुल्क वसूलने को लेकर लगातार मौखिक शिकायतें मिल रही हैं। विभाग ने अभिभावकों से लिखित में शिकायत देने को कहा है ताकि संबंधित निजी विद्यालय के खिलाफ शिकायत के आधार पर जांच कराकर कार्रवाई की जा सके। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर एनओसी रद्द की जाएगी।
विज्ञापन



सीईओ मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि आरटीई के तहत अध्ययनरत बच्चों के लिए सरकार की ओर से निशुल्क और अनिवार्य शिक्षा दिए जाने का प्रावधान है। यदि निजी संस्थान आरटीई के तहत अध्ययनरत विद्यार्थियों से रजिस्ट्रेशन से लेकर कैपिटेशन शुल्क आदि लेगा तो ऐसे संस्थान को ब्लैक लिस्ट करने की कार्रवाई की जाएगी। आरटीई के बच्चों से किसी प्रकार का कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed