{"_id":"5d39dca18ebc3e6c961a0c1b","slug":"schools-champawat-news-hld350331136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल और विद्युतविहीन विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल और विद्युतविहीन विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराएं
विज्ञापन
ंपावत जिला सभागार में मिड डे मील की समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सभागार में मिडे डे मील एवं स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ विद्यालयों की छात्र संख्या, विद्यालयों की मरम्मत, भवनों की स्थिति, शौचालयों की स्थिति, पेयजल/विद्युत संयोजन, कीचन, स्टोर व एलपीजी की स्थिति आदि की समीक्षा की। उन्होंने खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए कि जो विद्यालय पेयजल और विद्युतविहीन हैं उनकी सूची तैयार कर उपलब्ध कराएं।
उन्होंने कुछ विद्यालयों में भूमि हस्तांतरण के मामले संज्ञान में आने पर इसके लिये संबंधित उपजिलाधिकारी के साथ मौका मुआयना कर आवश्यक कार्यवाही को कहा।
उन्होंने पूर्ति विभाग को सभी विद्यालयों में एलपीजी कनेक्शन एवं गैस सिलिंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीईओ आरसी पुरोहित ने बताया कि वर्तमान में मध्यान्ह भोजन से 682 विद्यालय आच्छादित हैं जिसमें 21472 छात्र-छात्राओं को 982 भोजन माताओं के माध्यम से गुणवत्ता युक्त भोजन परोसा जा रहा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं के नियमित रूप से स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देशित किया।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी टीएस मर्तोलिया, उप जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरपी खंडूरी, जिला शिक्षा अधिकारी सत्य नारायण, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आके जोशी, खंड शिक्षा अधिकारी एवं विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक आदि उपस्थित रहे।