{"_id":"688a57117c4e1e740c0536c0","slug":"school-vehicles-stuck-in-jam-champawat-news-c-229-1-shld1019-127287-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जाम में फंसे स्कूली वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जाम में फंसे स्कूली वाहन
Wed, 30 Jul 2025 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट स्टेशन बाजार में लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। लोगों को जाम से निजात नहीं मिल रही है। विभिन्न मार्गों पर रुक-रुककर लगे जाम से व्यापारियों, राहगीरों, स्कूली बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों ने प्रशासन से जाम की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
बुधवार दोपहर स्टेशन बाजार में जाम लग गया। इसमें एक स्कूली बस सहित कई दुपहिया, चौपहिया वाहन फंस गए। जाम लगने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्टेशन बाजार में एकाएक वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ गई। न्यायिक बंदीगृह के आगे से मोटर मार्ग संकरा होने और सड़क किनारे लोगों के वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति पैदा हो गई। जाम की सूचना पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जाम खुलवाया। लोगों ने पुलिस प्रशासन से सड़क किनारे आडे तिरछे वाहन खड़े करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की। संवाद