फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Scamster who looted crores of rupees from Lucknow

लखनऊ से दबोचा गया 9.87 करोड़ रुपये डकारने वाला घोटालेबाज, जेल भेजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Scamster who looted crores of rupees from Lucknow
चंपावत। कुमाऊं मंडल के गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) के हजारों निवेशकों के करोड़ों रुपये के गबन के मामले का मुख्य सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि यूपी का रहने वाले आरोपी प्रदीप कुमार अस्थाना को लखनऊ से दबोचा गया। वह पिछले काफी समय से फरार था। आरोपी के खिलाफ सात मुकदमे दर्ज हैं। उस पर 3285 निवेशकों से 9.87 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपी कैमुना क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी का कर्ताधर्ता है। उसे दबोचने के लिए चंपावत जिले की दो पुलिस टीमों को लगाया गया था। इस मामले में गठित दो टीमों ने सर्विलांस और अन्य जानकारी के आधार पर आरोपी के ठिकाने पर छापा मारा। रीठा साहिब के थानाध्यक्ष दीवान सिंह जलाल और टनकपुर के दरोगा तेज कुमार के नेतृत्व में गई पुलिस टीमों ने आरोपी प्रदीप कुमार अस्थाना (निवासी नईगंज, सदर कोतवाली जौनपुर हाल निवासी शाही सदन बी-17 सेक्टर जे थाना अलीगंज लखनऊ) को शनिवार को लखनऊ के विभूतिखंड क्षेत्र से गिरफ्तार किया। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लोहाघाट जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरोपी प्रदीप कुमार पर दर्ज हैं चार जिलों में सात मुकदमे
चंपावत जिला
1. लोहाघाट में 1381 निवेशकों के 2.90 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप।
2. टनकपुर में 800 निवेशकों के 3 करोड़ रुपये वापस न करने का आरोप।
अल्मोड़ा जिला
1. सोमेश्वर में 472 निवेशकों के 90 लाख रुपये हड़पने का आरोप।
2. चौखुटिया में 127 निवेशकों के 1.19 करोड़ रुपये वापस न करने का आरोप।
बागेश्वर जिला:
1. बागेश्वर में 141 निवेशको के 33.67 लाख रुपये हड़पने का आरोप।
2. बैजनाथ में 275 निवेशकों के 1.44 करोड़ रुपये वापस न करने का आरोप।
पिथौरागढ़ जिला:
1. बेड़ीनाग में 89 निवेशकों से 18.82 लाख रुपये हड़पने का आरोप।
घपले में नौ अन्य कंपनियां भी हैं आरोपी
चंपावत। एनबीएफसी घोटाले में कैमुना क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी अकेली नहीं है। नौ अन्य कंपनियां भी निवेशकों से ठगी की आरोपी हैं। कुल दस कंपनियों के खिलाफ कुमाऊं मंडल के चार पहाड़ी जिलों में (बागेश्वर आठ, पिथौरागढ़ छह, अल्मोड़ा चार, चंपावत तीन) 21 मुकदमे दर्ज हैं। इसी के चलते दिसंबर 2020 में डीआईजी ने इन मुकदमों में तेजी लाने के लिए चंपावत के एसपी लोकेश्वर सिंह को पर्यवेक्षण अधिकारी बनाया था। आरोप है कि 2013 के बाद पहाड़ के चार जिलों में इन तमाम कंपनियों के कर्ताधर्ता निवेशकों के करीब 40 करोड़ रुपये डकार कर चंपत हो चुके हैं। एनबीएफसी किसी योजना के तहत जमाकर्ता से धन एकत्र करती है। बाद में जमाकर्ता को मुनाफे से लेकर कर्ज तक देती है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed