{"_id":"5c3f6d7fbdec22737a366abe","slug":"sarpanch-to-come-forward-for-the-rights","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारों के लिए आगे आएं सरपंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारों के लिए आगे आएं सरपंच
Wed, 16 Jan 2019 11:14 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/अमर उजाला लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला लोहाघाट (चंपावत)।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
बाराकोट में वन पंचायत सरपंच की बैठक में हिस्सा लेते पंच।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड बाराकोट में वन पंचायत सरपंच की बैठक में सरपंचों ने हकों की मांग के लिए एकजुट होने का निर्णय लिया। रामलीला मैदान में सरपंच ब्लाक अध्यक्ष उमेश कालाकोटी की अध्यक्षता और अनिल जोशी के संचालन में हुई इस बैठक में जिला कोषाध्यक्ष नवीन अधिकारी, विनोद कुमार, मनोज जोशी, बबीता कालाकोटी, शांति देवी आदि ने सरकार की योजनाओं का लाभ पंचायत तक पहुंचाने पर जोर दिया।
वक्ताओं ने कहा कि वन पंचायत सरपंच के सभी विकास कार्य वन पंचायत की भूमि में कराए जाते हैं, लेकिन उनको इसकी जानकारी भी नहीं दी जाती है। निर्णय लिया कि जो भी कार्य ग्राम्य विकास की ओर से वन भूमि किए जाएंगे, अगर इसकी जानकारी उनको नहीं दी गई, तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वन पंचायत को संरक्षित करने के लिए जरूरी कदम उठाने की बात कही गई। तय किया गया कि 21 जनवरी को होने वाली जिला कार्यकारिणी की बैठक में भविष्य की रणनीति बनाने पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान वन पंचायत के सरपंच उमेद सिंह, मदन जोशी, बंशीधर जोशी, विमला बगौली आदि को सम्मानित किया गया।