{"_id":"6340601117f731723a0ba39b","slug":"sangeeta-and-nitin-selected-for-state-level-champawat-news-hld4782542144","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगीता और नितिन का राज्य स्तर के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगीता और नितिन का राज्य स्तर के लिए चयन
विज्ञापन
जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगित में अव्वल रहे संगीता, कोमल, रोहित को सम्मानित करते शिक्षक।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के जीआईसी बापरू और जीआईसी चौमेल में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
जीआईसी बापरू में ब्लॉक समन्वयक प्रकाश चंद्र उपाध्याय के दिशा निर्देशन में आयोजित समारोह में जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता की लोक नृत्य विधा में प्रथम स्थान पाने वाली संगीता फर्त्याल, एकल नाटक बालिका वर्ग में द्वितीय पाने वाली कोमल रावत और तृतीय स्थान पर रहने वाले रोहित कुमार को सम्मानित किया गया।
उपाध्याय ने बताया कि संगीता का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है जो देहरादून में होने वाली प्रतियोगिता में शामिल होंगी। छात्रा के चयन पर बीईओ भानुप्रताप कुशवाहा, प्रधानाचार्य चंद्र प्रकाश गौतम, एसएमसी अध्यक्ष महेंद्र सिंह, पीटीए अध्यक्ष बसती देवी, ग्राम प्रधान नारायण सिंह फर्त्याल आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
इधर अटल उत्कृष्ट जीआईसी चौमेल के छात्र नितिन बिष्ट का राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र आर्य, कृष्ण प्रिया जोशी आदि ने खुशी जताई है।