{"_id":"66dde8867554fb8ebd0223bc","slug":"samriddhi-mayank-bhuvan-will-represent-the-district-champawat-news-c-229-1-shld1026-112765-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे समृद्धि, मयंक, भुवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे समृद्धि, मयंक, भुवन
Sun, 08 Sep 2024 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के सहयोग से जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। गोष्ठी में समृद्धि सिंह, मयंक सिंह, भुवन जोशी का चयन प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय विज्ञान गोष्ठी के लिए किया गया।
पीएमश्री राइंका चंपावत में सीईओ एमएस बिष्ट ने जिला विज्ञान संगोष्ठी का शुभारंभ किया। जिलास्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में जिले के चारों ब्लॉकों से चयनित आठ विद्यार्थियों ने अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। इसमें नंदा कान्वेंट स्कूल टनकपुर के समृद्धि प्रथम, जीआईसी चौमेल के मयंक द्वितीय, जीआईसी डोबाभागू भुवन जोशी तृतीय रहे। निर्णायक डॉ. आशुतोष वर्मा, सुनील कुमार पांडेय और गौरव वशिष्ठ रहे। संचालन समन्वयक नवीन चंद्र पंत ने किया। जिला समन्वयक ललित मोहन बोहरा ने बताया चयनित प्रतिभागी 12 सितंबर को बागेश्वर में होने वाली राज्य स्तरीय विज्ञान गोष्ठी में प्रतिभाग करेंगे। विजेताओं को पुरस्कार दिए। प्रधानाचार्य जीआईसी उमेद सिंह बिष्ट ने सभी का आभार जताया। विज्ञान संगोष्ठी में नरेश जोशी, राजेंद्र गड़कोटी, भुवन जोशी, जीवन चंद्र सोराड़ी ने सहयोग किया। इस दौरान विनीता तलनियां, शोभा गड़कोटी, प्रदीप भट्ट, राकेश बिनवाल, पुष्पा जोशी, डॉ. प्रियम्वदा चौहान जोशी, पुष्पा भट्ट मौजूद रहे।