फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Salute to courage... Leopard pounces on Geeta, Sita saves her life by throwing a stone.

Champawat News: साहस को सलाम.... गीता पर झपटा तेंदुआ, सीता ने पत्थर फेंककर बचाई जान

Sun, 22 Mar 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 22 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Salute to courage... Leopard pounces on Geeta, Sita saves her life by throwing a stone.
लोहाघाट/चंपावत। गुमदेश क्षेत्र में धौनी सिलिंग के डकला तोक में तेंदुए ने अचानक गीता देवी (28) पत्नी दीवान राम पर हमला कर दिया। साथ में गई सीता देवी ने साहस का परिचय देते हुए शोर मचाया और पत्थर फेंककर तेंदुए को जंगल में भगाया। बाद में घायल महिला को अस्पताल मेें उपचार कराया गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह गीता देवी गांव की ही सीता देवी के साथ चारा पत्ती लेने के लिए जंगल में जा रही थी। घर से करीब 50 मीटर दूर डकला के पास तेंदुए ने गीता देवी पर हमला कर दिया। इस पर सीता देवी ने शोर मचाया और पत्थरों से तेंदुए को भगाने की कोशिश की। इस पर तेंदुआ जंगल में भाग गया।
विज्ञापन

तेंदुए के पंजों से गीता देवी के चेहरे और कंधों पर गहरे जख्म हो गए। सीता देवी की सूचना पर पूर्व ग्राम प्रधान युगल किशोर धौनी और अन्य लोग मौके पर पहुंचे और घायल को उपजिला अस्पताल ले गए। डॉ. हिमांशु ने बताया कि घायल महिला का प्राथमिक उपचार किया गया है और वह खतरे से बाहर है। बाद में घायल को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल चंपावत भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान युगल किशोर धौनी ने वन विभाग से हमलावर तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई है। रेंजर नारायण पांडेय ने बताया कि वन विभाग की टीम मौके पर गई है। लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

फॉरेस्ट एसडीओ लोहाघाट नेहा सौन ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित का हाल चाल जाना। बताया कि हमले के वक्त तेंदुए ने कुछ दिन पहले एक गाय मारी थी जिसे वह उसे खा रहा था। इस दौरान महिला के वहां से गुजरने पर उसने अचानक हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed