फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Salli, Satkula and Kukdauni villages will be included in Champawat Kotwali

चंपावत कोतवाली में शामिल होंगे सल्ली, सतकुला और कुकड़ौनी गांव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Salli, Satkula and Kukdauni villages will be included in Champawat Kotwali
चंपावत। जिले के तामली थाना क्षेत्र में शामिल सल्ली ग्राम पंचायत के तीन गांवों को अब तामली थाने के बजाए चंपावत कोतवाली क्षेत्र में सम्मिलित किया जाएगा। इस संबंध में डीएम और डीआईजी कुमाऊं की संस्तुति के बाद प्रस्ताव को मंजूरी के लिए पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन

भौगोलिक रूप से सल्ली ग्राम पंचायत के सल्ली, सतकुला और कुकड़ौनी गांव को तामली थाने में शामिल किए जाने से ग्रामीणों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। इस संबंध में सल्ली के बीडीसी सदस्य कमल रावत के प्रार्थनापत्र और वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी की प्रबल संस्तुति के बाद पुलिस विभाग ने प्रस्ताव का परीक्षण कर सल्ली, सतकुला और कुकड़ौनी को भौगोलिक रूप से नजदीक चंपावत कोतवाली में शामिल करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा गया है।
विज्ञापन

सल्ली ग्राम पंचायत के सल्ली, सतकुला और कुकड़ौनी को तामली थाने से स्थानांतरित कर चंपावत कोतवाली क्षेत्र में शामिल किए जाने संबंधी प्रस्ताव डीएम और डीआईजी कुमाऊं की संस्तुति के बाद पुलिस मुख्यालय को भेजा गया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही चंपावत कोतवाली का विस्तारीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवेंद्र पींचा, एसपी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed