फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Sale And Purchase of Manduwa in Champawat

Champawat News: 28 नहीं, अब 35.78 रुपये प्रति किलो की दर से खरीद जाएगा मड़ुंवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sale And Purchase of Manduwa in Champawat
आरएस रावत, सीडीओ चंपावत। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के मडु़ंवा उत्पादकों के लिए अच्छी खबर है। शासन की ओर से मडु़ंवा खरीद के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन

अब तक किसानों से 28 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदा जा रहे मडु़ंवे की कीमत 35.78 रुपये प्रति किलो हो गई है।
सीडीओ आरएस रावत ने बताया कि पीडीएस के माध्यम से राज्य के चार मैदानी जिलों में मडु़ंवा की बिक्री की जानी है।
वर्तमान में सहकारी समितियों के माध्यम से मडु़ंवा जो पूर्व में 28 रुपये प्रति किलो किसानों से खरीदा जा रहा था उसका मूल्य बढ़ाकर 35.78 रुपये प्रति किलो निर्धारित किया गया है।
बताया कि पूर्व में समितियों की ओर से 15 दिसंबर तक ही मडु़ंवा क्रय किया जा रहा था उसे अब जिले की पर्वतीय क्षेत्र की सभी 22 सहकारी समितियों में लगातार क्रय किया जाएगा।
विज्ञापन

सीडीओ ने जिले के सभी किसानों से मडु़ंवे को नजदीकी सहकारी समिति में लाने और बिक्री कर लाभ उठाने की अपील की है। यह मडु़ंवा सहकारी समितियों के माध्यम से खरीदकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से भी रियायती दरों पर बेचा जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed