{"_id":"683f1d249a4c1b513405d9c2","slug":"sadhaks-rehearse-yoga-at-sharda-ghat-champawat-news-c-229-1-shld1007-124759-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: शारदा घाट पर साधकों ने योग का पूर्वाभ्यास किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: शारदा घाट पर साधकों ने योग का पूर्वाभ्यास किया
Tue, 03 Jun 2025 09:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 03 Jun 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को कई साधकों ने हरित योग कार्यक्रम के तहत शारदा घाट पर हुए योग शिविर में पूर्वाभ्यास किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसएसबी असिस्टेंट कमांडेंट हरिओम, आर्य समाज मंदिर टनकपुर संस्थापक राजीव कुमार चड्ढा व नवग्रह योग संचालक डाॅ. नवजीत जोशी ने हिस्सा लिया। वहां नोडल अधिकारी डाॅ. विनोद कुमार विश्वकर्मा, सह नोडल अधिकारी डाॅ. गोपाल सिंह, डाॅ. सुरेश कश्यप, फार्मेसी अधिकारी दीपक सिंह, अंकित कुमार शुक्ला, प्रियंका बडोनी, नवीन चंद्र जोशी, महेश जोशी आदि थे। संवाद
विज्ञापन