{"_id":"5f3ac02c8ebc3e3d032f8d33","slug":"sachin-made-a-place-in-the-top-ten-student-of-devidhura-college-champawat-news-hld3936511121","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवीधुरा महाविद्यालय के छात्र सचिन ने टॉप टेन में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवीधुरा महाविद्यालय के छात्र सचिन ने टॉप टेन में बनाई जगह
विज्ञापन
उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की पूर्व मध्यमा परीक्षा में प्रदेश में 9वां स्थान प्राप्त करने व?
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद देहरादून की ओर से आयोजित पूर्व मध्यमा समकक्ष हाईस्कूल परीक्षा में श्री मां बाराही देवी संस्कृत महाविद्यालय देवीधुरा के छात्र सचिन ने 80 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश की टॉप 10 सूची में अपना स्थान बनाकर विद्यालय का नाम रोशन किया है। सचिन की सफलता पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई है।
महाविद्यालय के प्राचार्य भुवन चंद्र जोशी और उप प्रधानाचार्य कीर्ति बल्लभ जोशी ने बताया कि पूर्व मध्यमा परीक्षा में विद्यालय के छात्र सचिन पांडेय पुत्र भुवन चंद्र पांडेय ने 500 में से 400 (80फीसदी)अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में नवां स्थान प्राप्त किया है। आचार्य जोशी ने बताया कि पूर्व मध्यमा में विद्यालय के तीन छात्र शामिल थे।
जिसमें सचिन ने 80 फीसदी, तरुण पुनेठा ने 63.2 फीसदी, सुमित जोशी ने 76.2 फीसदी अंक प्राप्त किए। उत्तर मध्यमा में विनय पांडेय ने 76.4 फीसदी, धीरज कुमार मेलकानी ने 74 फीसदी, सुमित जोशी ने 66.2 विनोद जोशी ने 63.4 फीसदी अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। छात्रों की सफलता पर प्रधानाचार्य बीसी जोशी, उप प्रधानाचार्य कीर्ति बल्लभ जोशी, आचार्य हरीश पांडेय, गोपाल पंतोला, ललित जोशी, प्रकाश जोशी, प्रबंधक दलीप सिंह चम्याल, अध्यक्ष विनोद प्रकाश गड़कोट, खीम सिंह लमगड़िया, हरीश चम्याल आदि ने खुशी जताई है।